फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers will demand answers on sunflower weighing

Ambala News: सूरजमुखी की ताैलाई पर जवाब मांगेंगे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Farmers will demand answers on sunflower weighing
अंबाला सिटी। सूरजमुखी की ताैलाई में गड़बड़ी के लिए शुक्रवार को हैफेड प्रबंधक ने रिपोर्ट बनाई थी। मगर अभी तक उसकी रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इधर, किसान यूनियन भी सोमवार को मंडी में नहीं पहुंची।
विज्ञापन

अब मंगलवार को ही जांच कमेटी की रिपोर्ट पर जवाब मांगा जाएगा। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के जिला प्रधान गुरमीत सिंह माजरी ने बताया कि सोमवार को किसी कारण से वे मंडी में नहीं जा सके। मंगलवार को वे हैफेड के अधिकारियों से ताैलाई की रिपोर्ट पर जवाब मांगेंगे। बीते शुक्रवार को जब सूरजमुखी की बोरियों का वजन कराया था तो 400 ग्राम तक का वजन अधिक मिला था।
विज्ञापन

अंबाला सिटी की नई अनाज मंडी में इकट्ठा किसानों ने आरोप लगाया था कि वीरवार को जो ट्रक उन्होंने पकड़े थे उन्हें एजेंसी ने रात को ही रवाना कर दिया। जबकि उन ट्रकों के केबिन में भी सूरजमुखी की बोरियां लदी थी। शुक्रवार को गुस्साए किसानों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला भी फूंका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोरियों में अधिक मिला वजन

शुक्रवार काे भी हैफेड मैनेजर की देखरेख में 40 बोरियों का वजन करवाया गया था। इस दौरान हर बोरी में 400 ग्राम से एक किलोग्राम तक का अधिक वजन मिला था। किसानों की मांग है कि दो जून से की गई हैफेड की खरीदी के अनुसार किसानाें काे उनकी अतिरिक्त सूरजमुखी के भार का मुआवजा दिया जाए। अन्यथा किसान आंदाेलन करने पर मजबूर हाेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed