{"_id":"60b7e2c48ebc3e7ffd48f95c","slug":"farmers-will-burn-copies-of-agricultural-laws-outside-mla-residence-before-going-to-delhi-ambala-news-knl71898137","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली जाने से पहले विधायक आवास के बाहर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाएंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली जाने से पहले विधायक आवास के बाहर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाएंगे किसान
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को तेज करने के लिए किसानों ने पूरी कमर कस ली है। पहले किसानों का केवल अंबाला से दिल्ली से जाने का विचार था। अब संयुक्त किसान मोर्चा के आदेश पर किसान विधायकों के आवास स्थान के बाहर कृषि कानूनों की प्रतियां भी जलाएंगे। यह कार्य भाकियू की ओर से केवल सिटी ही नहीं बल्कि जिले के अन्य विधायकों के आवास पर भी होगा।
भाकियू पदाधिकारी गांव-गांव पहुंच कर किसानों को 5 जून को होने वाले कृषि कानून प्रति जलाओ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही 6 जून को अधिक से अधिक संख्या में शंभू बॉर्डर पर पहुंचकर दिल्ली रवाना होने का आह्वान भी कर रहे हैं। भाकियू के जिला प्रधान मलकीत सिंह ने बताया कि पिछले साल पांच जून को ही कृषि कानून पास हुए थे, इस कार्य को एक साल पूरा होने के विरोध में कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध जताया जाएगा। जिससे कि आंदोलन को ओर अधिक तेजी के साथ सरकार तक पहुंचाया जा सके।
उन्होंने बताया दिल्ली जाने के लिए किसानों ने पूरी तैयारी कर ली है। भाकियू ने दिल्ली जाने के लिए 3 हजार से अधिक वाहन ले जाने का लक्ष्य रखा है। इसको लेकर भाकियू नेताओं की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। प्रत्येक गांव में जाकर भाकियू नेता किसानों को दिल्ली जाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जिससे कि अधिक से अधिक संख्या में किसान शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए रवाना हो। किसान नेताओं का दावा है कि करनाल से एक साथ करीब 2 हजार से अधिक गाड़ियों से किसान रवाना हुए थे। अब उन्हें करनाल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 3 हजार से अधिक गाड़ियां लेकर दिल्ली रवाना होना है।