{"_id":"6480da8042e4e7e36a0f3a04","slug":"farmers-were-forced-to-open-the-jam-from-the-road-ambala-news-c-36-1-amb1002-4802-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: किसानों को सड़क से जबरन उठा खुलवाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: किसानों को सड़क से जबरन उठा खुलवाया जाम
विज्ञापन
अंबाला। सूरजमुखी की सरकारी खरीद न होने पर किसानों का विराेध बुधवार को भी जारी रहा। सुबह साहा और नारायणगढ़ में पुलिस और किसानों के बीच खींचतान नजर आई। सुबह साहा चौक पर किसानों ने धरना दिया। ट्रैक्टर भी बीच रास्ते में लगा दिया।
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पहले पुलिस अधिकारियों ने किसानों को हटने के लिए कहा, मगर जब किसान नहीं हटे तो उन्हें पकड़कर सड़क से हटाया गया। किसान विरोध में सड़क पर लेट गए तो पुलिस कर्मी एक-एककर किसानों को हटाते नजर आए। इस दौरान 19 किसानों को मौके से हिरासत में लिया गया। हालांकि, उन पर देर सायं तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई, मगर उन्हें छोड़ा भी नहीं गया।
मोहड़ा अनाज मंडी में मार्केट कमेटी के दफ्तर पर एक दिन पहले किसानों और पुलिस में खींचतान देखने को मिली थी। किसानाें ने मार्केट कमेटी के दफ्तर पर ताला जड़ा हुआ था जिसे मंगलवार को पुलिस ने खुलवा दिया था। बुधवार को यहां भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के बैनर तले धरना देते दिखाई दिए। वहीं यहां करीब 300 पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
अग्रसेन चौक पर जाम लगा रहे थे किसान, पुलिस ने उठाया
नारायणगढ़ में अग्रसेन चौक पर कुछ युवा व अन्य किसान एकत्रित हो गए। पुलिस काे पहले ही उनके बैठने की सूचना थी। ऐसे में किसानों ने कुछ ही देर मार्ग को जाम किया। इसके बाद पुलिस पहुंच गई और किसानों को मौके से हटाकर जाम खुलवाया। यहां से भी 20 किसानों को हिरासत में लिया गया। इसके कुछ देर बार किसानों को छोड़ दिया गया। मौके पर नायब तहसीलदार नारायणगढ़ भी पहुंचे थे। इसके बाद भी किसान नहीं उठे तो पुलिस की मदद से उन्हें उठाकर बस में बैठाया गया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक जाम जैसे हालात रहे।
हरियाणा में कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में भाजपा सरकार ने एक बार फिर किसान विरोधी चेहरा दिखाया है। इसको पूरा देश देख रहा है। सरकार तानाशाही पर उतर गई है। हरियाणा में तो किसानों पर लाठीचार्ज की घटनाएं आम हो गई हैं। किसान आंदोलन के समय स्वयं प्रधानमंत्री ने किसानों से एमएसपी कमेटी का वादा किया था। उसका ठीक ढंग से क्रियान्वयन करके एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाए।
-निर्मल सिंह, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सहसचिव व वरिष्ठ नेता