फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers sat on dharna and expressed their anger

किसानों ने धरने पर बैठ जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers sat on dharna and expressed their anger
अंबाला। कृषि संबंधित समस्याओं को लेकर मंगलवार को किसानों ने डीसी ऑफिस के बाहर तीन घंटे धरना दिया और नारेबाजी की। किसान संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के बैनर तले डीसी कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन करते हुए किसान डीसी विक्रम सिंह को ज्ञापन देने पहुंचे, लेकिन डीसी ने मीटिंग की बात कहकर ज्ञापन लेने में असमर्थता जताई। इसी बीच किसानों ने डीसी और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों ने नारेबाजी करते हुए डीसी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने देने की चेतावनी दी। बढ़ते विरोध के बीच डीसी विक्रम सिंह ज्ञापन लेने पहुंचे। यहां भाकियू शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह की अगुवाई में किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान डीसी ने किसानों को उनका ज्ञापन सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उपप्रधान विक्रम राणा, जिला प्रधान गुरमीत सिंह, जय सिंह जलबेहड़ा, बलकार सिंह, मंजीत सिंह व सुखविंदर सिंह सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन मांगों के समर्थन में किसानों ने की नारेबाजी
गेहूं का उत्पादन कम होने पर किसानों को मुआवजा
बिजाई के दौरान आठ घंटे बिजली की सप्लाई
ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने
खेतों में लगाए जा रहे बिजली लाइन के टावरों का उचित मुआवजा
किसान आंदोलन में किसानों पर दर्ज हुए मुकदमों को रद्द करना
शहीद किसानों के परिजनों को आर्थिक सहयोग देना
फसल खराब होने पर किसानों को मुआवजा
शुगर मिल में किसानों के अटके करोड़ों रुपये जारी कराने
भूमि अधिग्रहण कानून संशोधन को रद्द करने
सेना की भर्ती कराने और उम्र में छूट देने
बर्खास्त आंगनबाड़ी वर्कर्स की बहाली
सूरजमुखी का घटिया बीज बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed