फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers roared against Lakhimpur Kheri case

लखीमपुर खीरी प्रकरण के विरोध में गरजे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers roared against Lakhimpur Kheri case
अंबाला शहर में जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के सदस्य नारेबा? - फोटो : Ambala
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की निर्मम हत्या के विरोध में किसानों ने मंगलवार को रोष-प्रदर्शन किया। यूनियन ने डीसी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया व नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कार्रवाई को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन अंबाला डीसी को सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान मलकीत सिंह ने बताया कि किसान यूनियन ने ज्ञापन में मांग की गई कि तीन अक्तूबर को हुए लखीमपुर खीरी किसान हत्याकांड के तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई उचित कार्रवाई नहीं हो पाई है। इसको लेकर किसानों में गहरा रोष है। दिनदिहाड़े किसानों की हत्या करने की घटना में इस्तेमाल किया जाने वाला मुख्य वाहन मंत्री का है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि राज्य मंत्री को तुरंत बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाए। मामले की जांच उच्च न्यायालय की देखरेख में एसआईटी से कराई जाए। इस दौरान यूनियन के उप प्रधान गुलाब सिंह मानकपुर, ब्लॉक प्रधान सुखविन्द्र सिंह जलबेहड़ा, अमर सिंह मटेहड़ी, वजिन्द्र सिंह कांबोज मुख्य सलाहकार, जय सिंह जलबेहड़ा सहित अन्य नेता और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed