फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers on railway track, 25 trains will be canceled even today, 6 will run on changed route

रेलवे ट्रैक पर किसान, आज भी रद्द रहेंगी 25 ट्रेनें, 6 चलेंगी बदले मार्ग से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Farmers on railway track, 25 trains will be canceled even today, 6 will run on changed route
अंबाला। पंजाब में 20 अगस्त से रेलवे ट्रैक पर बैठे किसानों की वजह से एक बार रेल यात्रा पर विराम लग गया है। सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे रोजाना अमृतसर, जम्मू और श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा की तरफ जाने वाली ट्रेनों को रद्द कर रहा है। रविवार को भी 37 ट्रेनें प्रभावित हुई। आज यानी सोमवार 23 अगस्त को चलने वाली ट्रेनों पर भी संशय बरकरार है इसलिए रेलवे ने योजनाबद्ध तरीके से शाम 4 बजे तक चलने वाली ट्रेनों को रद्द करने और कुछ को बदले रूट से चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरी मोहन ने बताया कि ट्रेन नंबर 22439/40 नई दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत, 01077 पूूणे-जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस, 02014 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी, 02026 अमृतसर-नागपुर, 02029/30 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी, 02054/53 अमृतसर-हरिद्वार-अमृतसर इंटरसिटी, ट्रेन नंबर 02919 डॉ. आंबेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा, 02421 अजमेर-जम्मूतवी, 04034 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-दिल्ली जम्मू मेल, 04503/04 अंबाला-लुधियाना-अंबाला, 04067/68 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली शान-ए-पंजाब, 04078 दिल्ली-पठानकोट-दिल्ली, 04665/66 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी, 04671 बांद्रा-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा, 04681/82 नई दिल्ली-जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी, 04692 अमृतसर-नांदेड़, 05733 कटिहार-अमृतसर को रद्द रखने का फैसला किया है। रैक न मिलने की वजह से 25 अगस्त को ट्रेन नंबर 05653 गोवाहाटी-जम्मूतवी रद्द रहेगी।
विज्ञापन

बीच रास्ते स्टेशन से चलने वाली ट्रेनें
ट्रेन नंबर 02358 अमृतसर-कोटा को लुधियाना स्टेशन से चलाया जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 02716 अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस को चंडीगढ़, 03152 जम्मूतवी-कोटा को सहारनपुर, 04650 अमृतसर-जयनगर को लक्सर, 05734 अमृतसर-कटिहार को दिल्ली और ट्रेन नंबर 02926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस पश्चिम एक्सप्रेस को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed