फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers movement: Langar coming from villages, Morcha did not offer stove

किसान आंदोलन : गांवों से आ रहा लंगर, मोर्चे ने नहीं चढ़ाया चूल्हा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers movement: Langar coming from villages, Morcha did not offer stove
शंभू सीमा पर पंजाब की तरफ लंगर में कॉफी, पानी व रोटी सब्जी की सेवा करते स्थानीय ग्रामीण। संवाद
अंबाला सिटी। शंभू सीमा पर किसानों ने डेरा जमाया है। यहां पर सुबह से लेकर रात्रि तक लगातार लंगर चल रहा है। मगर खास बात यह है कि पंजाब हरियाणा की सीमा के गांवों से किसानों के आंदोलन को इतना समर्थन मिल रहा है कि अब लंगर बहुतायत में हो गया है।
विज्ञापन

लोग इतनी सेवा कर रहे हैं कि किसान मोर्चे को अभी तक अपना चूल्हा जलाने की जरूरत ही नहीं पड़ी है। किसानों का सामान जिस प्रकार आया था उसी प्रकार रखा है। वहीं कुछ गांवों के लोगों ने भी मौके पर ही चूल्हा लगाकर लंगर बनाना शुरू कर दिया है। कोई खीर वितरित कर रहा है, कोई दूध पिला रहा है, कोई कड़ी चावल, वेज पुलाव तो कोई रोटी सब्जी खिला रहा है। रोटी सब्जी में भी कोई गाजर आलू मटर की सब्जी तो कोई गोभी मटर आलू तो कोई मटर पनीर खिला रहा है।
विज्ञापन

चाय-कॉफी और उसके साथ टोस्ट व बिस्किट भी परोसे जा रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि समोसे और जूस के ब्रांडेड पैकेटों को वितरित कर सेवा की जा रही है। पानी भी ब्रांडेड कंपनियों का पिलाया जा रहा है। यह लंगर दिनभर चल रहा है, एक मिनट के भी रुकता दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवा करने वाले स्थानी ग्रामीणों के पास जो संसाधन हैं, किसी के पास जुगाड़ गाड़ी तो कोई रेहड़ी पर बड़े बड़े पतीले रखकर ला रहा है। वहीं अपने परिवार के साथ लोग आ रहे हैं और आंदोलन में शामिल सभी लोगों को बुलाकर प्रेम से लंगर चखने का आग्रह करते दिख रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि अब इतना लंगर हो गया है कि किसान नेता अपील कर रहे हैं कि अभी दो तीन दिन बार सेवा करने आएं। सिर्फ यह नहीं बल्कि लंगर पूरा करने के बाद सफाई भी की ज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed