फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers got angry due to installation of more fans in sunflower

Ambala News: सूरजमुखी में ज्यादा पंखा लगाने पर भड़के किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Farmers got angry due to installation of more fans in sunflower
मुलाना अनाज मंडी में अ​धिकारी को परेशानी बताते किसान। संवाद
मुलाना। अनाज मंडी में सूरजमुखी बेचने आए किसान सूरजमुखी में बार बार पंखा लगाने की बात से बिफर गए। किसानों के अनुसार सूरजमुखी की फसल में खरीद एजेंसी तीन और चार बार पंखा लगवा रही है। जोकि गलत है।
विज्ञापन

इससे फसल का वजन कम होने के साथ-साथ लेबर का व्यय भी काफी बढ़ जाता है। गुस्साए किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस बीच मौके पर आए सर्वेयर के व्यवहार से किसान अधिक नाराज हो गए और माहौल गर्म हो गया। काफी समय बाद किसानों व खरीद कर रहे वेयरहाउस विभाग के बीच फसल में केवल एक बार पंखा लगाने या अधिक कचरा होने पर दो पंखा लगाने पर सहमति बनी और खरीद सुचारू रूप से हो सकी।
विज्ञापन


दोपहर तक नहीं हो सकी खरीद

किसान बलविंद्र धनौरी, जय सिंह धनौरा, राकेश बधौली, रोहित, जगजीत सिंह होली, हरनाम सिंह धीन व अन्य ने बताया कि वो मंगलवार सुबह मुलाना अनाज मंडी में सूरजमुखी की फसल बेचने आए थे। उन्होंने बताया कि पहले तो पंखा अधिक लगवा रहे थे। इससे फसल का वजन कम हो जाता। पहले फसल में सिर्फ एक बार पंखा लगवाया जाता था। इस कारण से किसानों ने दोपहर तक सूरजमुखी की खरीद नहीं की। दोपहर करीब तीन बजे सुपरवाइजर प्रीतम ने उच्च अधिकारियों से बात कर किसानों को समझाया और किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी फसल में केवल एक बार पंखा लगाया जाएगा, लेकिन अधिक कचरा होने पर दूसरी बार भी पंखा लगाया जा सकता है। इससे किसान संतुष्ट नजर आए और फिर सूरजमुखी की खरीद शुरू हुई ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

सूरजमुखी की फसल से कचरा साफ करने को लेकर पंखा लगाया जाता है। किसानों से सहमति बन गई है कि फसल में अधिक कचरा होने पर दो बार पंखा लगाया जाएगा। नहीं तो केवल एक बार ही पंखा लगाया जाएगा। किसान संतुष्ट है।----प्रीतम कुमार, सुपरवाइजर, वेयर हाउस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed