फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers caught thief stealing cable

केबल चोरी करने वाले चोर को किसानों ने पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers caught thief stealing cable
मुलाना। बुधवार रात करीब दस बजे हेमामाजरा के ग्रामीणों ने ट्यूबवेल से केबल चोरी कर रहे एक चोर को दबोच लिया, जबकि एक चोर भाग निकला। ग्रामीण एकत्रित होकर रात को ही पकड़े गए चोर को लेकर मुलाना थाना पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी नाराजगी दर्ज कराई। ग्रामीणों का आरोप है कि जो काम पुलिस को करना चाहिए वह ग्रामीण कर रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द किया। वहीं ग्रामीण चोरियां रोकने की मांग को लेकर मुलाना थाना में देर रात करीब साढ़े 12 बजे तक डटे रहे। मुलाना थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद ग्रामीण घरों को लौटे।
विज्ञापन

ग्रामीण धर्मपाल, पुरुषोत्तम, अमर, अर्शविंदर, जगदीप, धूम सिंह, महिंद्र व अन्य ने बताया कि ट्यूबवेल से केबल चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जिससे किसानों को बहुत नुकसान हो रहा है। पुलिस को चोरी की शिकायतें भी पहुंच रही हैं। इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर ट्यूबवेलों से केबल चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। किसानों को ट्यूबवेलों पर पहरा देना पड़ रहा हैै। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम किसानों को करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगाए।
विज्ञापन

गांव वालों ने एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। वहीं एक आरोपी ग्रामीणों से भाग गया। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए दूसरे आरोपी को भी धर दबोचा। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुभाष सिंह, थाना प्रभारी, मुलाना।
इधर, सोहाना गांव में केबल चोरी
सोहाना गांव में भी बुधवार देर रात केबल चोरी की वारदात सामने आई है। पीड़ित किसान ज्ञानचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपने साथियों सहित मुलाना से अपने गांव सोहाना जा रहा था। तब उन्होंने देखा कि उसके खेतों से केवल किसी ने काट ली है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed