फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers burnt effigies of 10 ministers in Lakhnaur Sahib

लखनौर साहिब में किसानों ने फूंका रावण के रूप में प्रधानमंत्री सहित 10 मंत्रियों का पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
Farmers burnt effigies of 10 ministers in Lakhnaur Sahib
भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के नेताओं और किसानों ने दशहरे पर्व पर रावण के रूप में दस मंत्रियों का पुतला फूंका। किसानों ने अपना यह गुस्सा सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून वापस न लिए जाने के विरोध स्वरूप जाहिर किया।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे ही किसान लखनौर साहिब गुरुद्वारे के बाहर जुटने शुरू हो गए थे। 11 बजे उन्होंने मंत्रियों का पुतला फूंका और नारेबाजी की। यूनियन के जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह की अध्यक्षता में फूंके गए पुतले के बाद सभी किसानों ने गुरुद्वारे में माथा टेका। लखनौर साहिब में पुतला दहन को लेकर किसानों की ओर से पहले ही एलान कर दिया गया था। बाकायदा किसानों को सोशल मीडिया के जरिए मैसेज भी भेजे गए थे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह ने बताया कि आंदोलन की अगली कड़ी में अब 18 अक्तूबर को शाहपुर में रेल रोक कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उनके अनुसार सरकार के भीतर रावण की तरह अहंकार पैदा हो गया है। यही कारण है कि सरकार बिना जनहित को देखते हुए फैसले लिए जा रही है। लेकिन अब किसान सरकार के इस अहंकार को खत्म करेंगे। जब तक सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है तब तक किसानों का प्रदर्शन इसी प्रकार जारी रहेगा। उधर, डीएसपी रामकुमार ने बताया कि मंत्रियों का पुतला फूंकने के मामले में फिलहाल किसी किसान व नेता पर केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed