फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers angry over delay in paddy procurement create traffic jam

Ambala News: धान की खरीद में देरी से गुस्साए किसानों ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
Farmers angry over delay in paddy procurement create traffic jam
अंबाला सिटी। कल रात से हो रही बारिश के कारण अंबाला सिटी में जलभराव हो गया। नई अनाज मंडी में भी सफाई न होने के कारण जगह- जगह पानी भर गया। मजबूरन किसानों को अपनी फसल ट्राली में लोड करनी पड़ी। इस दौरान कई किसानों की धान भीग गई। धान की खरीद में देरी और मंडी में जलभराव से गुस्साए किसान नेताओं ने वीरवार शाम को चार बजे हिसार रोड पर सांकेतिक जाम लगा दिया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

वहीं सड़क पर जाम लगाने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने वाहनों को कोर्ट रोड की तरफ से निकाला। एसडीएम दर्शन कुमार और मंडी सचिव भी किसान नेताओं को समझाने के लिए मौके पर पहुंचे। भराई के आश्वासन के बाद किसान नेताओं ने सड़क से ट्रालियों को हटवाया।
विज्ञापन

-----------------
मंडी में सफाई व्यवस्था की खुली पोल
शहर की नई अनाज मंडी में बारिश के बाद हुए जलभराव ने प्रशासन के सभी दावों की पोल कर रख दी है। बुधवार रात से हो रही बारिश के कारण मंडी में जगह- जगह कई पानी भर गया है। खुले में पड़ा धान भीग गया। किसानों को मजबूरन धान को ट्रालियों में रखना पड़ा। इसके साथ ही शेड चार के पास सड़क का निर्माण कार्य भी किसी मुसीबत से कम नहीं है। मंडियों में धान आनी शुरू हो गई है लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। इधर हजारों क्विंटल धान मंडियों में सूखने के लिए भी पहुंच चुका है। ऐसे में एक अक्तूबर तक हजारों क्विंटल धान की आवक से किसानों की परेशानी बढ़ने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
लाइटें भी खराब रात को होती है परेशानी
मंडियों में सुखाने के लिए धान लेकर आने वाले किसानों को रात के समय लाइट के अभाव में परेशानी हो रही है। नई अनाज मंडी में कई जगहों पर लाइटें खराब पड़ी है। इससे रात के समय चोरी का खतरा बना रहता है। अभी तक किसान अपनी फसलों को सुखाने के लिए मंडी में लेकर पहुंच रहे हैं। इस बार 17 नमी तक की धान खरीदी जाएगी। जबकि मंडियों में 20 मोश्चर तक की धान पहुंच रही है। ऐसे में अगर सफाई व्यवस्था दुरूस्त नहीं होगी तो धान सुखाने के लिए भी जगह नहीं मिल पाएगी।

-----------------
मंडी में जलभराव न हो इसलिए साफ- सफाई का काम करवाया जा रहा है। पीने के पानी के लिए भी एक नया वाटर कूलर लगवाया जाएगा। चार नंबर शेड वाली सड़क का काम बारिश के कारण प्रभावित हुआ था। तीन दिनों तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। तिरपाल की व्यवस्था भी की जा रही है।
- दलेल सिंह, मंडी सचिव अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed