फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   farmer died in doubtful condition

खेत में जा रहे किसान की संदिग्ध हालत में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
farmer died in doubtful condition
खेत में जा रहे किसान की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है। उसका सिर किसी भारी चीज से कुचला प्रतीत हो रहा था। मृतक की पहचान गांव नगला जट्टां निवासी कमलजीत सिंह के तौर पर हुई। मृतक का ट्रैक्टर घटना स्थल से करीब 20 फीट दूर खड़ा मिला। जहां ये घटना हुई उसके नजदीक ही रेलवे के फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा है। मृतक कमलजीत के भाई संदीप पूनिया ने बताया कि उन्हें शक है कि उनके भाई की किसी ने हत्या कर दी है। साहा थाना प्रभारी एसएचओ बलकार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कार्रवाई शुरू की। चूंकि हादसा रेलवे लाइनों के नजदीक हुआ, इसलिए रेलवे पुलिस को भी मौके पर बुलवाया गया। रेलवे पुलिस भी इस घटना की अपने स्तर पर जांच करेगी। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शाम को कमलजीत का दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को गांववालों ने बताया कि घटनास्थल के नजदीक ही सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। फुटेज देखी तो रात को डेढ़ बजे के नजदीक मौके से दो डंपर जाते दिखाई दिए। इनके नंबर देखकर पुलिस ने कंस्ट्रक्शन साइट पर लोगों से पूछताछ की तो एक डंपर के ड्राइवर का नंबर मिल गया। उसने ही दूसरे डंपर चालक का नंबर भी पुलिस को दिया । पहले तो दोनों डंपर चालकों ने इस मामले में पुलिस को कुछ नहीं बताया। मगर सख्ती के बाद एक डंपर चालक ने बताया कि उसने एक व्यक्ति को डंपर के नीचे पड़े देखा था। हादसा कैसे हुआ ये उसको भी नहीं पता।
विज्ञापन

------------------
ट्रैक्टर के ऊपर रखा मिला मोबाइल
परिवार के लोगों ने बताया कि कमलजीत का मोबाइल सुबह ट्रैक्टर के ऊपर रखा मिला। ट्रैक्टर की हेड लाइट्स भी जली हुई थी। मामले की जांच कर रही रेलवे पुलिस ने बताया कि मौके से रात को निकलने वाले एक डंपर चालक ने जानकारी दी है कि उसने एक अन्य डंपर के नीचे एक व्यक्ति को पड़े देखा था। कमलजीत के परिवार ने रेलवे पुलिस को दी अपनी शिकायत में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डंपर का नंबर देते हुए कमलजीत की हत्या करने का आरोप लगाया है। एएसआई राजकुमार ने बताया कि मृतक कमलजीत के परिवार की शिकायत के आधार पर सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे हैं ताकि सचाई का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed