फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Family woman attempt to murder of newborn

नवजात को परिवार की महिला ने खिलाई फिनाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Family woman attempt to murder of newborn
छावनी नागरिक अस्पताल में एक दिन के नवजात बच्चे को परिवार की ही एक महिला द्वारा फिनाइल की गोली खिलाने का मामला सामने आया है। विशेषज्ञों ने समय रहते नवजात के गले से गोली निकालकर उसे बचा लिया। इसका खुलासा उस समय हुआ जब नवजात को टीका लगाने के लिए स्पेशल वार्ड में बुलाया तो टीका लगने के बाद भी नवजात नहीं रोया। जांच की तो उसे सांस भी नहीं आ रही थी। घबराए स्टाफ ने परिजनों को मामले की जानकारी देते हुए पूछा तो उन्होंने स्टाफ पर ही लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत ने जब दोबारा नवजात की जांच की तो उसके गले से फिनाइल की गोली निकाली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। इसी दौरान नवजात की मां ने परिवार की ही एक महिला पर रंजिशन गोली खिलाने की आरोप लगाए। अस्पताल में करीब चार घंटे तक हंगामा चला। उनका कहना था कि बच्चा गोदी में सही सलामत था और मिलने के लिए आई महिला ने खुद ही टीका लगवाने की जिद की। जब नवजात को महिला के संग भेजा तो उसने बाहर मौका मिलते ही फिनाइल की गोली खिला दी। हालांकि मामला परिवार से जुड़ा होने के कारण पुलिस को लिखित में कोई शिकायत नहीं दी गई, लेकिन अंबाला कैंट थाना प्रभारी विजय कुमार ने अपने स्तर पर मामले की जांच करने की बात कही। बता दें कि जच्चा और बच्चा दोनों ही अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed