फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   family member of farmer kamaljeet reached GRP thana

जीआरपी थाने पहुंचे मृतक किसान कमलजीत के परिजन, पेश नहीं हुआ दुर्घटना को अंजाम देने वाला चालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
family member of farmer kamaljeet reached GRP  thana
खेत में जा रहे किसान के मौत के मामले में जीआरपी ने जांच तेज कर दी है। शुक्रवार परिजनों की मौजूदगी में दुर्घटना को अंजाम देने वाले डंपर चालक का इंतजार किया गया। वहीं यमुनानगर निवासी डंपर के मालिक ने जीआरपी को आश्वासन दिया है कि चालक को सोमवार पेश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गांव नगला जट्टां के किसान कमलजीत सिंह के मौत को लेकर जीआरपी ने वीरवार बड़े भाई संदीप सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था। संदीप ने जीआरपी को बताया कि उसका छोटा भाई कमलजीत सिंह बुधवार रात को टैक्टर ले कर खेतों में गया था। वीरवार सुबह गांव के ही कुलदीप सिंह ने सूचना दी कि भाई कमलजीत सिंह रेलवे लाइनों के पास पड़ा है और उसकी लाश के पास ही उसका फोर्ड ट्रैक्टर भी खड़ा है। नजदीक ही निर्माण रेलवे का निर्माण कार्य भी चल रहा है। सूचना पर परिवार सहित जब वह मौके पर पहुंचा तो मौके पर डंपर चालक मुरसलीन निवासी सहारनपुर भी मौजूद था। उसने बताया कि उसके भाई कमलजीत सिंह को डंपर नंबर एचआर58सी-8635 के चालक ने लापरवाही व गफलत से डंपर चलाते हुए दुर्घटना में मारा है। घटना को अंजाम देने के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया था। आरोपी की धरपकड़ के लिए परिजन शुक्रवार सुबह छावनी जीआरपी थाने पहुंच गए और यहां घंटों डंपर चालक का इंतजार करते रहे, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। उसकी जगह डंपर मालिक पेश हुआ और उसने जीआरपी को आश्वासन दिया कि चालक को जल्द पेश कर दिया जाएगा। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है, सोमवार को चालक पेश होगा। उससे पूछताछ के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed