फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   False case, demonstration in case of land grab

झूठे मुकदमा करने और जमीन हड़पने के मामले में किसानों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
False case, demonstration in case of land grab
गांव जटवाड़ में शराब फैक्ट्री मालिक द्वारा किसानों की जमीन को दीवार कर दबाने के मामले में किसानों ने प्रदर्शन किया। किसान गांव जटवाड़ में ही एकत्रित हो गए और नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने शराब फैक्ट्री मालिक पर पहले किसानों की जमीन को दीवार कर कब्जाने के आरोप लगाए और फिर जब किसानों ने दीवार गिरा दी तो उलटा किसानों पर ही मुकदमा दर्ज कराने के बारे में कहा। इससे खफा किसान शनिवार को गांव जटवाड़ में ही मौका स्थल पर एकत्रित हुए धरने पर बैठे गए और पुलिस के साथ प्रशासन को भी आड़े हाथों लेते हुए जमकर नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि अगर प्रशासन जल्द ही किसानों पर किए गए झूठे मुकदमों को वापस नहीं लेता है तो उनकी ओर से प्रदर्शन तेज किया जाएगा। इसके बाद मौके पर पहुंचे नारायणगढ़ डीएसपी और शहजादपुर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और किसानों द्वारा दिए गए ज्ञापन को लेते हुए किसानों पर हुए मुकदमे को वापस लेने का आश्वासन दिया। किसानों ने कहा कि अगर प्रशासन अपनी बात से मुकरता है तो किसानों की ओर से प्रदर्शन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह से किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed