फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Factor-9 drugs running out in civilian hospitals, hemophilia patients being sent out

Ambala News: नागरिक अस्पतालों में फैक्टर-9 की दवा खत्म , बाहर भेजे जा रहे हीमोफीलिया के मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Factor-9 drugs running out in civilian hospitals, hemophilia patients being sent out
हीमोफीलिया मरीजों के लिए अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बना स्पेशल वार्ड: संवा
अंबाला। हीमोफीलिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए जिले में फैक्टर-9 दवा की कमी चल रही है। एक माह से जिले के नागरिक अस्पताल में यह दवा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

स्थिति यह बन गई है कि हीमोफीलिया-बी से ग्रस्त मरीजों को इस दवा की जरूरत पड़ने पर अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल से चंडीगढ़ भेजना पड़ रहा है। जबकि मरीज स्तर पर दूसरे जिलों में चक्कर काटने को मजबूर है। जिले में हीमोफीलिया मरीजों की संख्या 30 है, जबकि पिछले एक माह से 16-17 मरीज नियमित तौर पर उपचार के लिए आ रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से हर बार डिमांड भेजने की बात बोलकर पल्लाझाड़ लिया जाता है। फैक्टर न मिलने से मरीजों को दर्द सहन नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

इन मरीजों का खुद ही रक्त बहने लगता है। ऐसे में इन्हें फैक्टर 8 और 9 के इंजेक्शन लगवाने पड़ते हैं, ताकि रक्त बहने से रुक जाए।
कुरुक्षेत्र तो कोई यमुनानगर में जाकर लगवा रहा दवा : स्वास्थ्य विभाग की इन अनदेखी का खामियाजा मरीजों के साथ-साथ उनके तीमारदारों को भी भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल से तो मरीज को चंडीगढ़ पीजीआई भेज दिया जाता है। बाद में मरीजों ने आसपास के शहरों यानी यमुनानगर व कुरुक्षेत्र आदि के मरीजों से भी सोशल मीडिया के जरिये संपर्क साधा हुआ है। जो दोनों शहरों के नागरिक अस्पताल में इस फेक्टर-9 की उपलब्धता का पता लगाकर वहां जाकर लगवा रहे हैं। हीमोफीलिया बीमारी लड़कों में ज्यादा पाई जाती है। इन मरीजों को विशेष प्रोटीन की कमी होती है। इससे मरीज में खून का थक्का जमाने वाला प्रोटीन फैक्टर नहीं बनता। इसकी वजह से चोट लगने पर लगातार खून बहता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed