फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Extended Mca meeting, stopped development

टली एमसीए की बैठक, और लटका विकास

Fri, 12 Feb 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Fri, 12 Feb 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
म्यूनिसिपल कारपोरेशन अंबाला के मेयर और कमिश्नर में चल रही तनातनी का खामियाजा ट्विनसिटी की जनता भुगत रही है। पहले ही दोनों की आपसी खींचतान की वजह से विकास पर ब्रेक लगा हुआ है, वहीं अब ट्विनसिटी का विकास कुछ समय के लिए और लटक गया है। क्योंकि दोनों के विवादों के चलते 11 फरवरी को एमसीए सदन की होने वाली बैठक टल गई। इस एमसीए सदन में विकास योजनाओं के प्रस्ताव आने थे और इन पर चर्चा के बाद इन्हें पास करना था, लेकिन वीरवार को होने वाली बैठक स्थगित हो गई।
विज्ञापन

मेयर ने कमिश्नर पर मढ़ा आरोप
एमसीए मेयर रमेश लाल मल ने विकास पर ब्रेक और एमसीए सदन की बैठक टालने का जिम्मेदार एमसीए कमिश्नर अजय तोमर को ठहराया है। एमसीए मेयर रमेश लाल मल ने बताया कि उन्होनें तीन फरवरी को ही एमसीए कमिश्नर को 11 फरवरी को एमसीए सदन की बैठक के लिए नोटिस दे दिया था, लेकिन उसके बावजूद भी एमसीए कमिश्नर ने इसका समय रहते न तो जवाब दिया और न ही एजेंडा तैयार करने की कार्रवाई की। मेयर ने बताया कि अब वीरवार को सभी पार्षद और वे बैठक के लिए तैयार थे, लेकिन एमसीए कमिश्नर की ओर से कोई साकारात्मक जवाब नहीं आया। उन्होंने बताया कि इसलिए अब दोबारा से एमसीए सदन की बैठक रखने की कार्रवाई की गई है। अब 17 फरवरी को एमसीए सदन की बैठक की नई तारीख तय करके दोबारा एमसीए कमिश्नर को नोटिस भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इस तरह लटका ट्विनसिटी का विकास
दरअसल, एमसीए अफसर और मेयर सभी म्यूनिसिपल एक्ट कारपोरेशन की न केवल धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि इससे ट्विनसिटी का विकास भी लटक रहा है। एक्ट के तहत एमसीए सदन की बैठक हर माह होने चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। पिछली बैठक भी नवंबर 2015 में हुई थी, उससे पहले बैठक जुलाई 2015 में हुई थी। अब भी न तो दिसंबर में बैठक हुई और न ही जनवरी 2016 में। अब 11 फरवरी को बैठक की तैयारी की गई थी, लेकिन वो भी टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

किसी कारणवश बैठक को स्थगित किया गया है। एमसीए सदन की बैठक 17 फरवरी को रखी गई है, उससे पहले वित्त उपसमिति की बैठक होगी। जल्द ही अगली बैठक का एजेंडा तैयार करवाया जा रहा है।  शहर के विकास को लेकर एमसीए अफसर पूरी तरह संजीदा है और गंभीर है। ट्विनसिटी के विकास को रफ्तार मिलेगी।
-अजय सिंह तोमर, एमसीए कमिश्नर-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed