पुलिस ने ली कालेज रोड पर मनचलों की खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के कॉलेज रोड के आसपास मनचलों की हरकतों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने जब कार्रवाई की, तो यह मनचले भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए जहां पांच गाड़ियों को जब्त कर लिया, वहीं दस के चालान काटे। इन में कुछ गाड़ियां बिना नंबर के थी, जबकि कुछ प्रेशर हार्न व ट्रिपल राइडिंग के चालान काटे गए। यह कार्रवाई एसीपी रमेश कुमार के नेतृत्व में की गई। उन्होंने छात्राओं को 1091 हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी।
तीन जगहों पर की नाकाबंदी पुलिस की मानें, तो काफी शिकायतें मिलती थीं कि क्षेत्र के कालेज रोड के बाहर कुछ मनचले छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं। इसी को लेकर पुलिस ने इसे चैक भी किया और पाया कि यह युवक स्कूल लगने और छुट्टी के वक्त बाइकों पर आते हैं और छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं। इसी को लेकर पुलिस ने भी अपनी तैयार की और कार्रवाई का प्लान बनाया। इसी के चलते बुधवार को पुलिस ने कालेज रोड पर इन शिक्षण संस्थानों के बाहर तीन जगहों पर नाकाबंदी की और कार्रवाई शुरू की।
वाहन छोड़कर भागे मनचले पुलिस ने जैसे ही बुधवार को कार्रवाई की, तो नाकाबंदी में कुछ मनचले तो पकड़े गए, जबकि कई वाहन छोड़कर ही भाग निकले। काफी देर तक पुलिस ने यह कार्रवाई जारी रखी। इस दौरान पुलिस ने प्रेशर हॉर्न वाले वाहनों सहित बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग करने वालों पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई से बचने के लिए कई मनचलों ने अप्रोच भी लगवाई, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने इनको बख्शा नहीं। पुलिस कार्रवाई की सूचना जब कालेज व स्कूल में लगी, तो कई तो बाहर ही नहीं आए।
काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कालेज व स्कूल के आसपास मनचले छात्राओं से छेड़खानी करते हैं। इसी को लेकर यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान वाहनों के चालान काटे गए, जबकि पांच वाहनों को जब्त भी किया गया। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। -सुरेश पाल, थाना प्रभारी नारायणगढ़।