फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Even three days after the rain stopped, the water did not drain from the streets

Ambala News: बारिश रुकने के तीन दिन बाद भी नहीं उतरा गलियों से पानी

Wed, 10 Sep 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 10 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Even three days after the rain stopped, the water did not drain from the streets
अंबाला छावनी के गोबिंद नगर से सुभाष नगर की तरफ जाने वाले रास्ते पर जलभराव। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। बारिश रुकने के तीन दिन बाद भी छावनी के कई रिहायशी क्षेत्र की गलियों से पानी नहीं उतरा है। यहां अब भी जलभराव है और इसका खामियाजा स्थानीय निवासियों सहित वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। हैरानी की बात है कि समस्या समाधान के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो और शिकायत डालने के बाद भी पार्षद अपनी जिम्मेदारी से कतरा रहे हैं। यह हालात गोबिंद नगर, हाउसिंग बोर्ड की तरफ जाने वाले रास्ते पर देखे जा सकते हैं, वहीं हाथीखाना मंदिर के रास्ते पर जलभराव भी स्वच्छता के दावों की पोल खोल रहा है।

वार्ड पार्षदों को दिखा रहे आइना
छावनी के 32 वार्डों में पार्षदों की नियुक्ति के बाद स्थानीय निवासियों ने समस्या समाधान के लिए व्हाट्सग्रुप बनाने शुरु कर दिए हैं। इसमें वार्ड पार्षद सहित सफाई निरीक्षक और नगर परिषद के अध्यक्ष को शामिल किया गया है ताकि गली-मोहल्ले से संबंधित जो भी समस्या है, उसकी फोटो अपलोड करके ग्रुप में डाली जाए और इसका तुरंत समाधान भी हो जाए। लेकिन इन व्हाट्सग्रुपों में गंदगी, जलभराव की फोटो अपलोड करके स्वच्छता के दावे प्रस्तुत करने वाले पार्षदों को आइना दिखाया जा रहा है जोकि अपनी जिम्मेदारी से भागते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

जलभराव गंभीर समस्या
बारिश के बाद अब गलियों में जलभराव की समस्या गंभीर मुद्दा बन गई है। व्हाट्सग्रुप पर पिछले कुछ दिनों से गली के हालात की फोटो खींचकर डाली जा रही है, बावजूद इसके एक बार भी वार्ड पार्षद ने आकर समस्या के समाधान का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलकियत सिंह।
नहीं हो रहा समाधान
नगर परिषद के चुनावों के बाद उम्मीद बंधी थी कि अब उन्हें छोटी-मोटी परेशानियों के लिए नप कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, लेकिन यह उम्मीद टूट गई है। जिनके जिम्मे वार्ड को साफ व स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी है, वो ही इससे भाग रहे हैं।
बीरेंदर बब्बू।
चल रहा फोटो सेशन
सुबह-सवेरे व्हाट्सएप ग्रुपों में गंदगी उठाने की, नालियों से गंदगी निकालने की फोटो डालने का सेशन शुरु हो जाता है। जिन गलियों में गंभीर समस्या है, वहां पर न तो पार्षद आकर समस्या देखते हैं और न ही नगर परिषद के सफाई सुपरवाइजर व कर्मचारी।
नकुल कुमार।
कैबिनेट मंत्री ने प्रत्येक वार्ड के पार्षद को स्वच्छता की जिम्मेदारी सौंपी थी कि वो अपने-अपने वार्ड में सक्रिय रहकर स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान करवाएं, लेकिन धरातल पर ऐसे हालात नजर नहीं आते, मात्र खानापूर्ति तक ही औपचारिकताएं की जा रही हैं।
जितेंद्र सिंह।

वार्ड पार्षद ने गली के हालात की जानकारी दी है। इस गली की नालियां भूमिगत हैं, इसलिए सफाई में दिक्कत हो रही है। जनस्वास्थ्य विभाग की गाड़ी मंगवाई है, जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। हाथीखाना मंदिर की सड़क पर जलभराव की समस्या का समाधान किया जा रहा है, जल्द ही यहां पंप लगाए जाएंगे।

स्वर्ण कौर, अध्यक्ष, नगर परिषद सदर अंबाला।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed