फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Even after two years, the glass wall outside the stadium has not been built

Ambala News: दो साल बाद भी नहीं बनी स्टेडियम के बाहर कांच की दीवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Even after two years, the glass wall outside the stadium has not been built
अंबाला छावनी के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम के बाहर खाली जगह का नजारा:
अंबाला। छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम के बाहर पुरानी दुकानों की शिफ्टिंग होने के बाद अभी तक कांच की दीवार यानी टफ वाल नहीं बनी है। स्थिति यह है कि स्टेडियम के बाहर जहां पहले दुकानें थी, उस जगह पर टूटी दुकानों की जगह खाली है।
विज्ञापन

आज आलम यह है कि यहां घास उगी हुई है। साथ ही पूरे स्टेडियम की सुंदरता भी बिगड़ रही है। बावजूद इसके इस ओर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। दरअसल, करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे स्टेडियम का निर्माण कार्य अभी अधर में है। संबंधित ठेकेदार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इसके बाद मामले की जांच चल रही थी।
विज्ञापन

इस बीच कोर्ट में मामला पहुंचने के बाद स्टेडियम का प्रोजेक्ट लंबे समय से ठप पड़ा था। यही कारण है कि मुख्य द्वार भी स्टेडियम का हिस्सा है। हालांकि कोर्ट के निर्देशों के बाद स्टेडियम का काम दोबारा से शुरू करने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए है। बावजूद अभी भी स्टेडियम का काम धीमी रफ्तार से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
यह कांच की दीवार निर्माणाधीन स्टेडियम के ठेकेदार द्वारा ही बनाई जानी है। इस बारे पीडब्ल्यूडी बीएंड आर के अधिकारियों से पता किया जाएगा कि क्या स्थिति है।
राजबीर, जिला खेल अधिकारी अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed