फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Establish employment to remove unemployment

बेरोजगारी दूर करने के लिए रोजगार स्थापित करें युवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Establish employment to remove unemployment
अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज छावनी में परिवर्तन एवं विकास के लिए उद्यमिता और भारत की रणनीतियां विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार हुआ। इसमें लगभग 175 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि बेरोजगारी न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व में चिंता का विषय है। इसका समाधान करने के लिए देश के युवाओं को उद्यमी बनने और स्वयं का कारोबार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

वाणिज्य एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. सतबीर सिंह ने उद्यमशीलता का महत्व बताया। तत्पश्चात वक्ता डॉ. अजय सुनेजा ने बताया कि छोटे और मझोले उद्यम आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। युवाओं को रोजगार की तलाश करने की बजाय उसका सृजन करने वाला बनना चाहिए। प्रथम तकनीकी सत्र की मुख्य वक्ता डॉ. सिमी वशिष्ठ व द्वितीय सत्र में डॉ. रितु बजाज शामिल रही। इस मौके पर डॉक्टर कवलीन भारेज, डॉ. भावना सरीन, डॉ. मोहित बिंदलिश, डॉ. रेनू शर्मा, प्रो. छवि किरण, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवीन गुलाटी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed