फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   error in question paper of Saksham vrddhi

शिक्षा विभाग का कारनामा: प्रश्नपत्र में बताया-पानी को गर्म करने पर बर्फ में हो जाता है तब्दील

Sat, 23 Nov 2019 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उमेश भार्गव, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
उमेश भार्गव, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Nov 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
error in question paper of Saksham vrddhi
प्रतीकात्मक तस्वीर

अभी तक आप यही जानते होंगे कि पानी को गर्म करने से वह वाष्प में तब्दील हो जाता है लेकिन शिक्षा विभाग ने एक विचित्र खोज की है। इसके अनुसार पानी को गर्म करने पर वह जमकर बर्फ बन जाता है! जी हां, कम से कम शिक्षा विभाग की ओर से सक्षम वृद्धि साइंस परीक्षा की आसंर-की तो यही बताती है। 

विज्ञापन


दरअसल शिक्षा विभाग ने तीन जिलों में पायलेट प्रोजेक्ट के तहत पहली बार ली गई सक्षम वृद्धि की परीक्षा के सवाल नंबर 11 में यह जवाब दिया है। सवाल नंबर 11 में पूछा गया है कि पानी को गर्म करने से वह.... तब्दील हो जाता है? इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से जारी आंसर की में इसका जवाब दिया गया है बर्फ। 
विज्ञापन


यही नहीं आंसर-की में कई और प्रश्नों के जवाब सुनकर आप चकरा जाएंगे। नौवीं कक्षा के साइंस के पेपर में इतनी गलतियां है कि सक्षम विद्यार्थी यदि इसे अपने आचरण में उतार लें तो उसका अक्षम होना तय है। बता दें कि प्रदेश शिक्षा विभाग ने अंबाला, करनाल और नूंह में पायलेट प्रोजेक्ट के तहत सक्षम वृद्धि परीक्षाएं पहली बार शुरू की गयी हैं। इसमें नौंवी कक्षा के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। इसमें हिंदी, इंग्लिश, गणित और साइंस विषय को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए किस तरह से गलत दिए गए हैं प्रश्न- 
प्रश्न 18 के अनुसार पौधे का वह कौन का भाग है जो कि खुशबूदार और रंगीन होता है? जिस भाग पर मधुमक्खियां और तितलियां मंडराती हैं?
उत्तर: शिक्षा विभाग की आंसर-की के अनुसार कोशिका दृव्य सही उत्तर है, जबकि वास्तव में फूल इसका सही उत्तर होना चाहिए। कोशिका दृव्य न तो खुशबूदार होता है न ही रंगीन।

प्रश्न संख्या-1 के अनुसार पौधे का कौन सा भाग पत्तियों तक पानी और पोषक तत्व पहुंचाता है। आंसर-की के अनुसार जलवाहिनी इसका सही उत्तर है। जबकि प्रश्न पत्र के विकल्पों में यह विकल्प ही शामिल नहीं किया गया।

प्रश्न संख्या- 2 में किस तरह से हम खाने की वस्तुओं को खराब होने से बचा सकते हैं। आंसर-की में किण्वन इसका सही उत्तर बताया गया है लेकिन प्रश्न-पत्र में यह भी विकल्प ही शामिल नहीं है।

प्रश्न नंबर छह में पौधे का कौन का भाग भोजन तैयार करता है। इसका उत्तर आंसर-की में रंध्र/ स्टोमेटा दिया गया है लेकिन यह भी विकल्पों में शामिल नहीं हैं। विकल्पों में जड़, तना, फूल, फल शामिल किए गए हैं जबकि यही उत्तर रंध्र है।

प्रश्न 11 में जब पानी को गर्म किया जाता है तो वह ----में बदल जाता है। विकल्पों में बर्फ, वाष्प, कोहरा और ओस दिया गया है। लेकिन आंसर-की में बताया गया है केवल अ विकल्प बर्फ ही इसका सही उत्तर माना जाए बाकी गलत हैं।

शिक्षा विभाग पेपर खुद नहीं बना रहा यह पेपर ट्रांसफोरम बिंदियां कंपनी ने बनवाया है। निश्चित तौर पर यदि कुछ गलत है तो जवाबदेही हमारी ही बनती है। यदि प्रश्न गलत हैं तो कार्रवाई भी की जाएगी। नंद किशोर वर्मा, सह निदेशक, शिक्षा विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed