{"_id":"628d2eb7f0513c442968873f","slug":"enthusiasm-intensified-workout-for-tickets-started-ambala-news-knl1092844165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरगर्मियां तेज, टिकट के लिए कसरत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरगर्मियां तेज, टिकट के लिए कसरत शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़। नगर पालिका चुनावों की घोषणा होते ही नारायणगढ़ नगरपालिका के 15 वार्डों में चुनाव लड़ने वालों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अबकी बार मतदाता नपा प्रधान भी अपनी मर्जी से चुनेंगे। इसके लिए नपा प्रधान का चुनाव लड़ने वालों ने पिछले काफी समय से अपना जनसंपर्क अभियान आरंभ किया हुआ है। नारायणगढ़ की भंग नगरपालिका में कांग्रेस का ही दबदबा है। गत नगरपालिका चुनावों में नगरपालिका नारायणगढ़ में सात भाजपा, सात कांग्रेस और एक जजपा का पार्षद चुनकर आया था। भाजपा से जगदीप कौर प्रधान चुनी गई थी।
उसके लगभग 13 महीने बाद जुलाई 2017 में कांग्रेस के सरवन कुमार ने भाजपा में सेंध लगाकर और जजपा के एक पार्षद के साथ जगदीप कौर को गद्दी से उतारकर प्रधान पद हासिल किया था। नगरपालिका के 15 वार्डों में से वार्ड नंबर 1, 11 व 14 महिलाओं के लिए रिजर्व है। पांच व नौ वार्ड एससी महिला के लिए रिजर्व है। वार्ड 10 व 12 एससी के लिए रिजर्व किया गया है। इसके अतिरिक्त शेष आठ वार्ड 2, 3, 4, 6, 7, 8, 13 व 15 सामान्य वर्ग के लिए हैं। 15 वार्डों में लगभग 17 हजार मतदाता आगामी 19 जून को होने वाले नपा चुनाव में अपनी पसंद का प्रधान व पार्षद चुनेंगे।
भाजपा और कांग्रेस में होगा मुकाबला
चुनावों में मुख्य मुकाबला भाजपा व कांग्रेस के बीच होने की संभावना है। वहीं, आम आदमी पार्टी भी इन चुनावों में उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास करेगी। अभी तक जजपा के अतिरिक्त किसी भी पार्टी ने नपा चुनावों को लेकर कोई रणनीति तैयार नहीं की है। जजपा के राज्यस्तरीय नेताओं ने गत माह कार्यकर्ताओं की दो बैठकें लेकर इन चुनावों के बारे में उनके विचार जाने थे। कांग्रेस व भाजपा के कार्यकर्ताओं में चेयरमैन पद का चुनाव लड़ने को लेकर होड़ मची हुई है। अब यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि भाजपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी अपने चुनाव चिह्नों पर चुनाव लड़ेगी या बिना चिह्न के।