नेता ने दिखाया रौब, कर्मियों ने रोका अतिक्रमण हटाओ अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यूनिसिपल कारपोरेशन अंबाला (एमसीए) अंबाला की टीम को गुरुवार उस समय बस स्टैंड के बाहर अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान को रोकना पड़ा, जब एक राजनीतिक पार्टी का नेता वहां पहुंचकर उन्हें बड़े नेता से उनकी शिकायत करने की धमकी दी। इस पर एमसीए के कर्मचारियों ने अभियान बंद किया और इस हो-हल्ले में लौट गए। संबंधित नेता ने मौके पर खूब शोरगुल करते हुए एमसीए के अफसर पर सरेआम भ्रष्टाचार का आरोप भी मढ़ दिया।
एमसीए का एक दस्ता अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बस स्टैंड के पीछे अवैध रूप से खड़ी रेहड़ियों को हटाने के लिए मौके पर पहुंचा था। वहीं एमसीए द्वारा अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारियों का कहना है कि एमसीए कार्यालय में गत दिवस अवैध अतिक्रमण से परेशानी होने की शिकायत आई थी। जिसके आधार पर एमसीए कार्यालय में तैनात ईओ के आदेशानुसार दस्ते को कार्रवाई के लिए भेजा गया था। लेकिन जब एमसीए का दस्ता अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा था तो अचानक एक राजनीतिक पार्टी से संबंद्ध एक स्थानीय नेता मौके पर पहुंच गया और उसने एमसीए के दस्ते का विरोध करना शुरू कर दिया। ऐसे में एमसीए कर्मियों ने बताया कि वे यहां शिकायत मिलने पर ही कार्रवाई कर रहे हैं। लेकिन स्थानीय नेता ने उन्ही शिकायत अपने बड़े नेता से करने की धमकी उन्हे दे डाली। जिस पर एमसीए कर्मी पसोपेश में फंस गए। स्थानीय नेता ने इस दौरान वहां काफी चिल्लाकर हो-हल्ला मचाया और एमसीए के एक अफसर पर सरेआम भ्रष्टाचार के आरोप जड़ दिए। मामला बिगड़ता देख एमसीए कर्मियों ने वहां से लौटना ही उचित समझा। एमसीए के अफसरों ने फिलहाल इस पर कुछ भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।