{"_id":"2b905f4e259784b18d1c21ba4ea747b7","slug":"encroachmant-vanished-on-eidgah-road-in-ambala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईदगाह रोड के अवैध कब्जों का ढहाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईदगाह रोड के अवैध कब्जों का ढहाया
अंबाला/ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को म्यूनिसीपल कॉरपोरेशन ऑफ अंबाला (एमसीए) की टीम ने कैंट के ईदगाह रोड पर बनी दुकानों के अवैध कब्जों को हटाया। हाईकोर्ट के आदेश पर की गई यह कार्रवाई सुबह शुरू हुई, लेकिन दोपहर के समय बारिश के कारण यह कार्रवाई रोकनी पड़ी। हालांकि बाद में दुकानदार खुद ही थड़ों को तुड़वाने में जुट गए। अभी एमसीए को कैंट के गुड़ बाजार में फिर से कार्रवाई करनी हैं।
एसकेएस बेदी ने दायर की थी याचिका
कैंट के बाजारों में फैले अतिक्रमण को लेकर एडवोकेट एसकेएस बेदी ने हाईकोर्ट में याचिका डाली थी। इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने यह अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे।
एमसीए ने इस मामले में कार्रवाई तो की, लेकिन इस पर सवाल उठने लगे। जिन बाजारों में कार्रवाई हुई, वहां पर भी कुछ अतिक्रमण फिर से होने लगे।
इस संबंध में याची एडवोकेट बेदी ने हाईकोर्ट में अपनी रिपोर्ट दी, जिसमें बताया गया कि एमसीए ने पूरी तरह से अवैध कब्जों को नहीं हटाया, जबकि इस मामले में एमसीए गुमराह कर रहा है।
विज्ञापन
इसी पर पहले कैंट के गुड़ बाजार में और फिर बाद में ईदगाह रोड से अवैध कब्जे हटाने के आदेश दिए गए।
यह हुई ईदगाह रोड पर कार्रवाई
मंगलवार को सुबह एमसीए की टीम जेसीबी मशीनों के साथ ईदगाह रोड पर पहुंच गई। टीम को देखते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदारों ने अधिकारियों से बातचीत की कि वे खुद अतिक्रमण हटा लेंगे, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि इसके लिए समय दिया गया था।
इसके बाद एमसीए की टीम ने एक के बाद एक कर अतिक्रमण हटाने शुरु किए, जबकि दोपहर को हुई बरसात के कारण कार्रवाई को विराम दिया गया। इस बाजार में कार्रवाई के बाद एमसीए कर्मी साफ सफाई करवाने में जुटे रहे, जबकि दुकानदार अपने थड़ों को तुड़वाने में जुट गए। इस रोड पर दर्जनों दुकानों के आगे हुए अवैध कब्जों को जेसीबी ने तोड़ा।
गुड़ बाजार में फिर हो सकती कार्रवाई
विगत दिनों गुड़ बाजार में की गई कार्रवाई के बाद याची ने जिस तरह से हाईकोर्ट में सवाल उठाए, उससे लग रहा है कि इस बाजार में एमसीए फिर से कार्रवाई करेगा। इसी को लेकर गुड़ बाजार के दुकानदार भी परेशान हैं। हाईकोर्ट ने एमसीए को निर्देश दिए हैं कि इस बाजार से दोबारा से अतिक्रमण हटाए जाएं।
18 को देनी है हाईकोर्ट में रिपोर्ट
ईदगाह रोड व गुड़ बाजार में अवैध कब्जों को हटाने के लिए की गई कार्रवाई की रिपोर्ट एमसीए को हाईकोर्ट में 18 अगस्त को देनी है। गुड़ बाजार में एमसीए की कार्रवाई पर याची पहले ही सवाल उठा चुके हैं, जबकि इस बार भी याची पूरी तैयारी के साथ हैं।
दोनों बाजारों का सर्वे कर फिर से हाईकोर्ट में एमसीए की कार्रवाई पर याची सवाल उठा सकते हैं, जिससे बाजारों के दुकानदारों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
मंदिर हटाने को लेकर विवाद
ईदगाह रोड पर जब एमसीए की टीम कार्रवाई कर रही थी, तो इसी रोड पर मंदिर हटाने को लेकर विवाद हो गया। जैसे ही टीम मंदिर के पास पहुंची, तो मंदिर के श्रद्धालुओं ने कहा कि वे खुद ही इस अतिक्रमण को हटा लेंगे। इस दौरान काफी देर तक टीम और लोगों में बातचीत होती रही। एमसीए की टीम ने मंदिर संचालकों को दो दिन का समय दिया है, ताकि वे अतिक्रमण को खुद ही हटा सकें।
अभी कई बाजार हैं निशाने पर
हाईकोर्ट के आदेश पर कई बाजारों से अतिक्रमण तो एमसीए ने हटाया, लेकिन याची ने इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभी भी कैंट की पुरानी सब्जी मंडी (हनुमान मार्केट), गांधी मार्केट, राय मार्केट सहित कुछ अन्य बाजारों में कार्रवाई होनी है। ऐसे में इन बाजारों के दुकानदारों की भी धड़कनें बढ़ी हुई हैं।
बिल्डिंग का जर्जर हिस्सा गिरा
मंगलवार देर रात कैंट की ईदगाह रोड पर स्थित बिल्डिंग का हिस्सा गिर गया। बारिश के कारण यह हिस्सा काफी कमजोर हो चुका था, जबकि बड़ा हादसा टल गया। ईदगाह रोड पर एमसीए की कार्रवाई के दौरान इसी निर्माण के आसपास अवैध कब्जे तोड़े गए थे।
इसके बाद कार्रवाई रुक गई, जबकि यह जर्जर निर्माण काफी पुराना था और उसे छोड़ दिया गया। मंगलवार को हुई बारिश के कारण यह निर्माण और कमजोर हो गया, जिसके कारण निर्माण का हिस्सा गिर गया।
निर्माण गिरने के बाद काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। आशंका जताई जा रही थी कि इस निर्माण के गिरने के चलते कुछ लोग दबे हैं, लेकिन चैक किया गया, तो सौभाग्य से बचाव हो गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची।