फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Employees got angry, accused of not giving funds

Ambala News: सी लाल इलैक्ट्रिकल्स के कर्मचारी भड़के, फंड न देने का लगाया आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 03:12 AM IST
विज्ञापन
Employees got angry, accused of not giving funds
मिक्सी उद्योग के नाम से पहचान रखने वाला अंबाला इस उद्योग को लेकर काफी संघर्ष कर रहा है। जिसका सीधा असर कंपनी के कर्मचारियों पर पड़ रहा है। वीरवार को सी लाल इलेक्ट्रिकल्स कंपनी के 44 कर्मचारी सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने श्रम विभाग के अधिकारियों को कंपनी प्रबंधन के खिलाफ शिकायत देकर उनका देय दिलाने की मांग की। कंपनी कर्मचारियों का कहना था कि अंबाला शहर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सी लाल इलेक्ट्रिकल्स एंड मेकेनिकल्स कंपनी बंद की जा रही है। इस कंपनी का संचालन नाम में बदलाव कर किया जाएगा। ऐेसे में वह पिछले कुछ दिनों से कंपनी में जा रहे हैं मगर कंपनी उन से काम ही नहीं ले रही है। ऐस करीब 80 कर्मचारी हैं जिनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कंपनी से उनके अब तक के फंड देने की मांग की है। इसमें कई कर्मचारी तो ऐसे हैं जो 40-40 साल से कंपनी में काम कर रहे हैं। इस मामले को लेकर जब कंपनी के प्रबंधन से बात की गई तो उनका कहना था कि कर्मचारियों के बीच में कोई गलतफहमी हो गई होगी, हमें देर से जानकारी मिली है। कंपनी बंद नहीं की गई है। हालांकि अभी तक उनके पास शिकायत नहीं पहुंची है ऐसे में उन्होंने आधिकारिक पक्ष नहीं दिया। इस दौरान सूरज प्रकाश, बाबू राम, राज, जोगिंदर, आरसी सेठी आदि दर्जनों कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

----------
विभाग ने सुनवाई को दी तारीख
इस मामले में श्रम विभाग के अधिकारियों ने दोनों पक्षों को सुनने के लिए सुनवाई की तारीख दे दी है। जिस पर सुनवाई के लिए सात मार्च को सुनवाई होगी। इसके बाद ही दोनों पक्ष अपनी-अपनी दलील पेश करेंगे।
विज्ञापन

-----------
करीब 58 वर्ष पुरानी हैं कंपनी
सी लाल इलैक्ट्रिकल्स करीब 58 वर्ष पुरानी है। कर्मचारी बताते हैं कि सी लाल इलेक्ट्रिकल्स एंड मेकेनिकल्स के संचालक स्व. राजेंद्र नाथ का 18 नवंबर 2022 को देहांत हो गया था। कंपनी मिक्सी के साथ, जूसर मिक्सर, हीटर, प्रेस आदि बनाती है। इनका सामान विदेशों में भी एक्सपोर्ट होने के बाद आर्मी कैंटीन आदि स्थानों पर भी काफी प्रचलित था। कई बड़ी कंपनियों भी इनसे उत्पाद लेती हैं। इसके साथ ही गोपी नाम से इनका खुद का ब्रांड भी है। संचालक स्व. राजेंद्र नाथ के देहांत के बाद कंपनी की बागडोर उत्तराधिकारी दोनों बेटियों के पास आ गई। कर्मचारियों की मानें तो इसके बाद से ही आपसी विवाद के कारण कंपनी का नाम भी बदला जा रहा है और कर्मचारियों को भी नई कंपनी में लगाया जाएगा। मगर कर्मचारियों की मांग है कि पुरानी कंपनी का पहले फंड उन्हें दिया जाए इसके बाद नए सिरे से नई कंपनी में भर्ती किया जाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
वर्जन---------
अभी हमारे पास शिकायत आई है। कंपनी प्रबंधन को नोटिस जारी कर रहे हैं, उन्हें अपना जवाब देना है। अगली सुनवाई पर दोनों पक्षों को बुलाकर कार्यवाही की जाएगी।---------अंजना गोयल, सहायक श्रम आयुक्त, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed