फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electricity workers roared in SE office

एसई कार्यालय में गरजे बिजली कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers roared in SE office
अंबाला। एचएसईबी वर्कर यूनियन (संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ) ने मंगलवार को एसई कार्यालय में दो घंटे का धरना प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन में अंबाला छावनी, शहर व नारायणगढ़ की सभी यूनिटों से पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन

एचएसईबी वर्कर यूनियन एवं जिला प्रधान हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रवक्ता देवी प्रसाद भट्ट ने कहा कि 14 फरवरी को दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के मुख्यालय विद्युत सदन हिसार में प्रदर्शन किया। 17 फरवरी को पंचकूला के शक्ति भवन पर भी कर्मचारी हल्ला बोलेंगे। फिर भी मांगें पूरी नहीं होती है तो 22 फरवरी की एक दिवसीय प्रदेश व्यापी हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल हो। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना कैसलेस कार्ड सभी अस्पतालों में चलें जोकि सरकार ने आठ फरवरी 2021 को घोषणा भी की परंतु एक साल हो गया, अभी तक लागू नहीं किया। ऑनलाइन ट्रांसफर पाल्सी रद्द करना, 80 फ्री यूनिट को बड़ा कर 300 करना, रिस्क अलाउंस देना, वर्दी सरकार को भी देना शामिल है। प्रदर्शन में अंबाला कैंट यूनिट के प्रधान त्रिलोचन सिंह सचिव राजकुमार, शहर प्रधान अशोक शर्मा, सचिव विकास मंगल नारायणगढ़ प्रधान लक्ष्मी दत्त पांडेय, सचिव केंद्रीय परिषद से मदन मोहन पांडेय, अश्वनी खन्ना, अजय सैमी, धुलकोट युनिट के प्रधान राकेश कुमार, सचिव एसएस नरवाल,गुरप्रीत सिंह, रमन बक्शी, सुशील, रामलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed