{"_id":"618188a546aea7288b1fe0ff","slug":"electricity-will-not-go-on-diwali-ambala-news-knl88523722","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर नहीं जाएगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर नहीं जाएगी बिजली
विज्ञापन
भाजपा मंडल प्रधान, महामंत्री बिजली निगम के एक्सईएन व एसडीओ के साथ बैठक करते हुए।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बेहतर हो इसके लिए बिजली निगम ने पूरी कार्यवाही कर दी है। दीपावली तक बिजली निगम की स्पेशल टीमें बनाई गई हैं। जो दोपहर तीन बजे से लेकर रात्रि 11 बजे तक अपने-अपने इलाकों में सक्रिय रहेंगी।
बिजली निगम छावनी के एक्सईएन जेसी शर्मा ने भाजपा पदाधिकारियों की ओर से आयोजित बैठक में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कहीं से भी बिजली से संबंधित कोई शिकायतें आती हैं तो टीमें तुरंत मौके पर पहुंच उसका निवारण करेंगी। टीमों में अधिकारी से लेकर अन्य स्टाफ भी तैनात होगा।
दीपावली पर लोड पहले से ज्यादा बढ़ा है, मगर पूरी सप्लाई आ रही है। दरअसल दीपावली त्योहार पर बिजली की आपूर्ति छावनी में निरंतर होती रहे और अन्य मुद्दों को लेकर मंगलवार को भाजपा बीजेपी के मंडल प्रधानों और महामंत्रियों ने बिजली निगम के एक्सईएन के साथ मुलाकात की। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आदेशानुसार 12 क्रॉस रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय में हुई बैठक के दौरान भाजपा के सदर मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिंपल, महेशनगर मंडल प्रधान अजय पराशर, महासचिव संजीव सोनी, अनिल कौशल, श्याम सुंदर अरोड़ा, आईटी सेल के प्रधान आशीष अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
एक्सईएन जेसी शर्मा के साथ मंडल पदाधिकारियों ने बिजली आपूर्ति को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि दीपावली के त्योहार को देखते हुए बिजली विभाग को बेहतर व्यवस्था करनी चाहिए ताकि त्योहार पर लोगों को कोई समस्या न आए। खासकर प्रमुख बाजारों में बिजली की आपूर्ति निरंतर रहनी चाहिए। बैठक में एसडीओ अजय गुप्ता, आशीष चोपड़ा, करन जांगड़ा और सतबीर मौजूद रहे।
प्रतिदिन आने वाले शिकायतों का भी शीघ्र हो निपटारा
बैठक में कहा कि बिजली निगम अपनी रुटीन शिकायतों का भी जल्द से जल्द समाधान करना सुनिश्चित करें। जनता की जो शिकायत आती है उन्हें तत्परता से हल किया जाए। सब डिवीजन के जो भी शिकायत केंद्र के नंबर हैं उन्हें स्टाफ सही तरीके से अटेंड करें। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर बिजली के पुराने पोल लगे हैं। इनका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा, ऐसे पोल रास्ते में बाधा बने हुए हैं। इन पोलों को तुरंत हटाया जाए ताकि वाहन चालकों को कोई परेशानी न हो। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर लगने वाले नए ट्रांसफार्मर लगाने का काम पूरा किया जाए। महेशनगर मंडल प्रधान अजय पराशर ने कहा कि जिन इलाकों में नए पोल लगाए गए हैं, वहां तारों को भी शिफ्ट किया जाए।