फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electricity Corporation will cut branches of trees in West Sub Division and Civil Line.

Ambala News: बिजली निगम वेस्ट सब डिविजन और सिविल लाइन में काटेगा पेड़ों की टहनियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation will cut branches of trees in West Sub Division and Civil Line.
अंबाला सिटी। बारिश के बाद शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ों की टहनियां बढ़ गई हैं। इस वजह से बिजली कट की परेशानी सामने आती है। शहर में सबसे ज्यादा वेस्ट सब डिविजन और सिविल लाइन के एरिया में पेड़ हैं। यहां से गुजर रही बिजली निगम के तार से पेड़ों की टहनियां टकरा जाती हैं। अब इन पेड़ों की कटिंग के लिए बिजली निगम अगले सप्ताह अभियान चलाएगा।
विज्ञापन

हालांकि, दीपावली को देखते हुए शहर के मुख्य हाॅट स्पॉट पर ट्री कटिंग की गई। वेस्ट सब डिविजन में सद्दोपुर से घासमंडी की तरफ बिजली लाइन आती है। इस लाइन के एरिया में काफी पेड़ आते हैं। लाइन का रखरखाव करना निगम के लिए चुनौती बन जाता है। इसी तरह पुलिस लाइन के सिविल लाइन में भी काफी पेड़ हैं। यहां भी कई हॉट स्पॉट हैं। इन दोनों एरिया में बिजली निगम अभियान चलाएगा। निगम की एक स्पेशल टीम इसके लिए कार्य करती है। टीम को स्पेशल मशीन भी दी गई है।
विज्ञापन


दीपावली को देखते हुए शहर में मुख्य हॉट स्पॉट पर ट्री कटिंग अभियान चलाया गया था। अब अगले सप्ताह वेस्ट सब डिविजन के सद्दोपुर से घासमंडी तक और सिविल लाइन क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा। बारिश के सीजन के बाद इन एरिया में ट्री कटिंग होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुखबीर सिंह, एक्सईएन, शहर डिविजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed