फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Election bugle sounded in municipal units, elections on 2nd

Ambala News: नगर निकाय इकाइयों में चुनावी बिगुल, चुनाव दो को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
Election bugle sounded in municipal units, elections on 2nd
अंबाला सिटी। तीन नगर निकाय इकाइयों में चुनावी बिगुल बज गया। राज्य चुनाव आयोग ने दो मार्च को अंबाला शहर के नगर निगम में मेयर पद के लिए उप चुनाव, नगर परिषद अंबाला सदर और बराड़ा नगरपालिका में चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन

चुनावों की घोषणा होते ही सियासी सरगर्मी ने तेजी पकड़ ली है। इन तीनों नगर निकाय को आंकड़े के रूप में देखें तो नगर निगम मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित है। वहीं, नगर परिषद अंबाला सदर में 32 वार्ड हैं तो बराड़ा नगर पालिका में 16 वार्डों में सियासी घमासान देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


जानिए...ये है स्थिति

शहर नगर निगम की बात करें तो यहां 191 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। शहर में एक लाख 93 हजार 260 मतदाता हैं। इनमें एक लाख 418 पुरुष और 92 हजार 823 महिला मतदाता हैं। इसी तरह नगर परिषद अंबाला सदर में 32 वार्ड हैं। यहां 159 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। परिषद में एक लाख 78 हजार 275 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 92 हजार 382 और महिला मतदाता 85 हजार 885 और आठ अन्य मतदाता हैं। इसी तरह नगरपालिका बराड़ा में 16 वार्ड में 20 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। यहां कुल 19 हजार 479 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 10 हजार 110 और महिला मतदाता नाै हजार 369 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहेगा चुनाव का शेड्यूल

- 11 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।

- 18 फरवरी को स्क्रूटनी होगी।

- 19 फरवरी को नाम वापसी की आखिरी तारीख होगी।

- दो मार्च को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed