फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   elecation

बार एसो. चुनाव : प्रवेश गोयल को मात देकर 229 वोट से जीत हासिल कर बॉबी बने उपप्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
elecation
elecation - फोटो : Ambala
अंबाला। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में एडवोकेट मनप्रीत सिंह बॉबी उपप्रधान चुने गए। बॉबी को 229 वोट से जीत मिली है। उधर सचिव पद पर विवेक महर्षि की ताजपोशी हुई हैं। उन्हें भी 102 वोट से विजय मिली है। जबकि एडवोकेट इकबाल सिंह पहले ही निर्विरोध बार एसोसिएशन के प्रधान बन चुके हैं। उनके खिलाफ किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था। प्रधान के साथ संयुक्त सचिव व कैशियर पदों पर भी बिना मतदान के उम्मीदवारों को जीत मिल चुकी है। उधर तीन बार जिला बार के प्रधान रह चुके रोहित जैन ने सभी विजेताओं को बधाई देकर उनका हौसला बढ़ाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव तय था। उपप्रधान व सचिव पद के लिए ही वकीलों को मतदान करना पड़ा। उपप्रधान के लिए इस बार मैदान में एडवोकेट मनप्रीत सिंह बॉबी के सामने एडवोकेट प्रवेश गोयल ने दावेदारी ठोकी थी। मतदान के दौरान बॉबी को 480 वोट मिले जबकि प्रवेश गोयल को 251 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा। बॉबी को 229 वोटों से विजेता घोषित किया गया। 13 वोट अमान्य पाए गए। सचिव पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे। मगर एडवोकेट विवेक महर्षि बाजी मार ले गए। उनके निकटम प्रतिद्वंदी एडवोकेट संजीव कुमार को 179 वोट मिले जबकि विवेक 281 वोट के साथ 102 वोटों से विजेता घोषित किए गए। एडवोकेट दयाराम को 150 व एडवोकेट रोहित गर्ग को 130 वोट पर ही संतोष करना पड़ा। चार वोट अमान्य करार दिए गए। कुल वोट 983 थे जिनमें से 744 वोट पडे़।
विज्ञापन

इन पदों के लिए नहीं हुआ चुनाव
प्रधान के तौर पर एडवोकेट इकबाल सिंह की निर्विरोध ताजपोशी हो गई है। उनके खिलाफ किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था। इसी तरह संयुक्त सचिव पद के लिए चंद्रमोहिनी शर्मा व कैशियर के लिए विशाल मित्तल को भी बिना चुनाव लड़े पहले ही जीत मिल चुकी है। एसोसिएशन में बतौर सदस्य एडवोकेट नेहा अरोड़ा, मनीष गोयल, विश्वजीत ठाकुर व जगदीश की भी नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

37 वोट से जीतकर सचिव बने डडवाल
नारायणगढ़ बार एसोसिएशन की ओर से भी शुक्रवार को सचिव पद के लिए चुनाव हुआ। इसमें नरेश डडवाल ने अपने प्रतिद्वंदी गौरव मोनिया को 37 वोट से हराकर जीत हासिल की। डडवाल को 122 व मोनिया को 85 वोट मिले। इससे पहले बिना चुनाव के राजीव बरौली एसोसिएशन के प्रधान बन चुके हैं। जबकि उपप्रधान के तौर पर सुशील कुमार आर्य की ताजपोशी हुई जबकि सुभाष कुमार संयुक्त सचिव बने हैं। जीत के बाद वकीलों में खुशी का माहौल दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed