फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Elderly died from Corona, 120 newly infected

कोरोना से बुजुर्ग की गई जान, 120 नए संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Elderly died from Corona, 120 newly infected
अंबाला सिटी में कोविड रोधी टीकाकरण करते चिकित्सक। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। कोरोना के कम होते मामलों के बीच मौत का सिलसिला जारी है। वीरवार को 58 वर्षीय बुजुर्ग महिला कोरोना से लड़ते हुए जिंदगी की जंग हार गई। यह महिला हमीदपुर की रहने वाली थी और उन्हें उपचार के लिए बाई पेप सपोर्ट पर रखा गया था। अभी तक 531 लोग कोरोना से लड़ते हुए जिंदगी की जंग हार चुके हैं। दूसरी ओर, वीरवार को 120 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 40 हजार 150 हो गई है। इस बीच राहत बात यह है कि कुल संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वीरवार को 270 मरीजों ने महामारी को मात दी है। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 38 हजार 373 पहुंच गई। इस समय सक्रिय मामले भी घटकर 1 हजार 246 रह गए हैं जोकि स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत भरी खबर है।
विज्ञापन

यहां से मिले संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शहर से 28, छावनी से 12, चौड़मस्तपुर से 18, नारायणगढ़ से छह, शहजादपुर से 28, बराड़ा से 13 और मुलाना से 15 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें पांच सरकारी कर्मचारी, नौ बच्चे 12 साल से कम उम्र तो 10 बच्चे 12 से 18 वर्ष के बीच के शामिल हैं। इनमें दो लोग ऐसे हैं जो पहले से संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से बीमार हुए हैं।
विज्ञापन

यह है अस्पतालों की स्थिति
विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस समय 50 मरीजों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इनमें 29 मरीज निजी तो 21 सरकारी अस्पताल में दाखिल हैं। तीन मरीज आईसीयू में भर्ती हैं तो नौ ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 लाख से ज्यादा को लग चुका टीका
स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को 3 हजार 551 कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। इसके अलावा 171 को प्रीकॉशन डोज लगाई हैं। कोविन पोर्टल के अनुसार जिले में अभी तक 19 लाख 60 हजार 684 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इनमें 10 लाख 16 हजार 360 को पहली तो 9 लाख 34 हजार 531 लोगों को दूसरी डोज दी गई है। अभी तक 9 हजार 793 प्रीकॉशन डोज लगाई जा चुकी है।

कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए खुद की सतर्कता बहुत जरूरी है। जिन लोगों को कोरोना हो चुका है, वह ठीक होने के तीन माह के बाद प्रीकॉशन डोज लगवा सकते हैं।
-डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed