फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Elderly attacked over land dispute

जमीनी विवाद को लेकर बडौली गांव में बुजुर्ग पर हमला, छह लोगों पर लगाए आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Elderly attacked over land dispute
गांव बडौली में करीब आधा दर्जन लोगों ने 56 वर्षीय बुजुर्ग धर्मवीर सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। इस मामले में ग्राम सरपंच का नाम भी सामने आ रहा है हालांकि उन्होंने आरोपों को खारिज कर दिया। जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर धर्मवीर घर के पास ही गली में खड़ा किसी से बातचीत कर रहा था। उसी समय गांव के ही 5-6 लोग व उन्हीं के परिवार की 3 महिलाओं ने मिल कर बुजुर्ग को पीटना शुरू कर दिया। पिता की आवाज सुनकर बेटा अमृत घर से बाहर आया। देखा कि कई लोग उसके पिता धर्मवीर को पीट रहे हैं। यह सब देखकर अमृत ने गांव वासियों की सहायता से पिता को उनके चंगुल से छुड़वाया और छोटे भाई रोहित व एंबुलेंस को सूचित किया। इसके बाद रोहित और अमृत दोनों भाई अपने घायल पिता को लेकर शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर घायल को स्वास्थ्य लाभ देने में जुटे थे। नागरिक अस्पताल में घायल पिता को लेकर पहुंचे अमृत ने बताया कि पिता धर्मवीर पर यही लोग पहले भी कई बार हमला कर चुके हैं। जिसकी शिकायत थाना सदर में दी गई है। लेकिन आज तक पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा हमें ही डरा-धमका कर फैसला करने के लिए कहा जाता रहा है।
विज्ञापन

इस व्यक्ति ने पहले भी गांव के शौचालय तोड़कर, गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाए थे। उस समय इसे समझाकर मामला शांत करवा दिया था। बाकी इस बार क्या हुआ है उसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

- सुरेश सैनी, प्रभारी थाना सदर अंबाला।
गली में सफाई कर्मचारियों से मैं काम करवा रहा था, वहीं ब्लॉक पंचायत कार्यालय से ग्राम सचिव भी आया हुआ था। जिसके साथ मैं सरकारी काम करवा रहा था। उसी समय धर्मवीर वहां आ गया जो कि मेरा चाचा भी लगता है और गली गलौज करने लगा। हमारी हाथापाई जरूर हुई है लेकिन हमने किसी भी प्रकार के हथियार से उस पर कोई हमला नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुखबीर सिंह, सरपंच ग्राम बडौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed