फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ekta is bringing happiness in the lives of women through Hasya Yoga

Ambala News: हास्य योग से महिलाओं के जीवन में खुशी ला रहीं एकता

Sat, 06 Sep 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 06 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Ekta is bringing happiness in the lives of women through Hasya Yoga
संकल्प योग केंद्र पर महिलाएं हास्य योग करती हुईं। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन


अंबाला। हाल ही के वर्षों में हास्य योग का प्रचलन बढ़ा है। अंबाला में भी महिलाएं हास्य योग कर अपने जीवन को बदल रही हैं। वह हास्य योग की मदद से तनाव तो दूर कर रही हैं साथ ही योग के प्रति प्रोत्साहित भी हो रही हैं। 15 अगस्त हो या 26 जनवरी या कोई त्योहार हर बार यह महिलाएं खुश होने का तरीका तलाश ही लेती हैं। इन महिलाओं को हास्य योग के बारे में अंबाला कैंट के संकल्प योग केंद्र की संचालिका एकता जानकारी दे रही हैं।

उन्होंने शुक्रवार को शिक्षक दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें अध्यापिकाओं तथा अन्य महिलाओं के लिए विशेष हास्य योग कराया। जिसकी शुरुआत जीवन में गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरु वंदना से की गई। इसके बाद हास्य योग की जानकारी दी गई। जो पूर्णतया संगीतमय रहा। हास्य योग पर नृत्य तथा अध्यापिकाओं के प्रति सम्मान को दर्शाते हुए विशेष गुरु वंदनीय गीतों पर नृत्य योग करवाया गया। उन्होंने बताया कि हास्य योग हमारे रक्त संचार की वृद्धि तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता को ऊर्जा प्रदान करता है। इस दौरान गुरु की महता की जानकारी भी दी गई। महिलाओं द्वारा एकता डांग को विभिन्न उपहारों से सम्मानित किया। खास बात है कि एकता हास्य योग के बाद महिलाओं को उपहार देकर प्रोत्साहित भी करती हैं। जिससे महिलाएं योग के लिए और रुझान लें। ऐसा वह लंबे समय से कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed