{"_id":"67802a37028ea7107a0403b9","slug":"eight-schools-did-not-put-information-on-inspire-app-today-is-the-last-day-ambala-news-c-36-1-amb1003-135729-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आठ स्कूलों ने इंस्पायर एप पर नहीं डाली जानकारी, आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आठ स्कूलों ने इंस्पायर एप पर नहीं डाली जानकारी, आज अंतिम दिन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। इंस्पायर एप पर 23 में से 15 स्कूलों ने अपने मॉडल की जानकारी डाल दी है। जिले में 8 स्कूल ऐसे हैं, जिन्होंने यह जानकारी वीरवार को भी नहीं डाली। इन स्कूलों को शुक्रवार तक जानकारी डालने के निर्देश दिए गए हैं। ये जानकारी जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज ने दी।
उन्होंने बताया कि नारायणगढ़ खंड के माउंट कारमल, राजकीय मिडिल स्कूल संभालखा, राजकीय मिडिल स्कूल लालपुर, डीएवी पब्लिक स्कूल नारायणगढ़ के 8 विद्यार्थियों ने एप पर अपने मॉडल की जानकारी नहीं डाली है। इन स्कूलों को शुक्रवार को जानकारी डालने का समय दिया गया है।
दरअसल, जिले में 48 स्कूलों के मॉडल इंस्पायर मानक अवार्ड के तहत जिला स्तर के लिए चयनित हुए हैं। इनमें से 25 स्कूलों के विद्यार्थियों ने ही इंस्पायर एप पर अपने मॉडल की जानकारी डाली थी, जबकि 23 स्कूल रह गए थे। अब इनमें से भी 8 स्कूल बचे हैं, जबकि एप पर जानकारी डालने की आखिरी तारीख शुक्रवार 10 जनवरी है।