फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Eight families staged a sit-in for not marking the land

जमीन की निशानदेही न होने पर आठ परिवारों ने दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Eight families staged a sit-in for not marking the land
अंबाला। गांव कलरेहड़ी के करीब आठ परिवारों के सदस्यों ने छावनी के एसडीएम कार्यालय में धरना दिया। कार्यालय में एसडीएम नहीं होने पर वे कानूनगो के पास चले गए। परिवारों के सदस्यों का कहना था कि सरकार द्वारा एक-एक मरले जमीन मिली थी। इसकी आठ माह बाद भी निशानदेही नहीं हो सकी है। जमींदारों ने उनकी जमीन पर फसल की बुआई की हुई है। वहीं, कानूनगो रणसिंह ने 25 मई को पूरे दल बल के साथ निशानदेही कराने का आश्वासन दिया। ऐसे में यह परिवार शांत होकर लौट गए।
विज्ञापन

गांव कलरेहड़ी निवासी सतीश कुमार ने बताया कि सरकार ने आठ परिवारों को एक-एक मरले जमीन दी थी। सभी परिवार एससी व एसटी समाज से हैं। हमारी जमीन पर जमींदारों ने कब्जा किया हुआ है। जमींदारों ने शर्त रखी थी कि गेहूं की फसल कट जाने पर आप अपनी निशानदेही करवा लेना। गेहूं की फसल कट जाने पर भी फसल की बुआई की हुई है। वह असल में हमारी जमीन को छोड़ना ही नहीं चाहते। मामले में हमारी चार मई को डीसी एसडीएम से बात हुई थी जिसमें एसडीएम के निर्देशानुसार तहसीलदार कानूनगो को बैठक में बुलाया गया। उनकी हमसे बात हुई जिसमें निशानदेही करवाने के आदेश दिए गए थे, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed