फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   education

जवाहर नवोदय विद्यालय कांवला में दाखिले के लिए 15 दिसंबर तक कर सकेंगें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
education
अंबाला। जवाहर नवोदय विद्यालय कांवला जिला अंबाला में कक्षा-6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा जोकि 10 अप्रैल 2021 को जिला अंबाला के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। जो विभाग की वेबसाइट पर भरे जा सकते है तथा आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। इसके लिए नियम यह है कि वर्तमान में जो विद्यार्थी अंबाला जिले में कक्षा पांच में अध्ययनरत हैं। जन्म तिथि एक मई 2008 से 30 अप्रैल 2012 के मध्य है।
विज्ञापन

अभ्यर्थी ने कक्षा तीन व चौथी किसी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय से प्रत्येक पूरे शैक्षिक सत्र में अध्ययन एवं उत्तीर्ण किया हो। इसमें छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास, निशुल्क शिक्षा, भोजन, आवास, वस्त्र, पुस्तकें एवं स्टेशनरी इत्यादि शामिल है। साथ ही सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद, व्यायाम, नेशनल कैडेट कोर, स्काउट-गाइड, योगा एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों की समुचित व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed