फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   education

आईटीआई में दूसरी मेरिट लिस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया थमी, अब सूची का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
education
education - फोटो : Ambala
अंबाला। आईटीआई में दाखिले की कड़ी में दूसरी मेरिट लिस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया रविवार को थम गई। अब विद्यार्थियों को बेसब्री से मेरिट लिस्ट चस्पा होने का इंतजार है। बता दें कि दूसरी मेरिट लिस्ट मंगलवार को जारी होगी। इसके बाद दस्तावेज वेरिफिकेशन होगी और 23 तक दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी फीस जमा करवाकर अपनी सीट पक्की कर पाएंगे। वहीं शहर की राजकीय आईटीआई में अधिक से अधिक दाखिले करने की दिशा में रविवार के बावजूद संस्थान ने निजी स्तर पर विद्यार्थियों के लिए हेल्प डेस्क की सुविधा उपलब्ध करवाई ताकि आखिरी दिन भी कोई विद्यार्थी आवेदन करने से न चूके।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में अंबाला शहर की राजकीय आईटीआई में ही सबसे ज्यादा करीब 303 दाखिले हुए हैं जोकि कुल सीटों का करीब 28 फीसदी बनता है। हालांकि औसत के हिसाब से नारायणगढ़ महिला आईटीआई में सबसे ज्यादा सीटें भरी हैं। लेकिन इस आईटीआई में कुल सीटें ही 60 हैं। इनमें से 25 पर दाखिले होने पर भी 42 प्रतिशत सीटें भर गईं।
विज्ञापन

एक राजकीय और 5 प्राइवेट आईटीआई को जीरो टूटने का इंतजार
जिले में राजकीय और प्राइवेट आईटीआई की संख्या 11 हैं। इनमें से एक राजकीय और पांचों प्राईवेट आईटीआई में अभी तक एक भी सीट नहीं भरी। ऐसे में इन सभी को दूसरी मेरिट लिस्ट से उम्मीदें हैं। माना जा रहा है इस मेरिट लिस्ट में शादि किसी आईटीआई का खाता खुल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली मेरिट लिस्ट के बाद क्या खाली सीटों की स्थिति
बता दें कि अंबाला शहर की राजकीय आईटीआई में पहली मेरिट लिस्ट के बाद करीब 72, बराड़ा राजकीय आईटीआई में करीब 79, शहजादपुर की भारांपुर राजकीय आईटीआई में 82, राजकीय आईटीआई हसनपुर में 100, नहोनी राजकीय आईटीआई में 93, राजकीय महिला आईटीआई अंबाला शहर 94, राजकीय महिला आईटीआई में 58 और राजकीय मूलचंद आईटीआई अंबाला छावनी में 72 फीसदी से ज्यादा सीटें रिक्त हैं।

20 अक्तूबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी हो जाएगी। रविवार तक दाखिले के लिए आवेदन करने का समय निर्धारित किया गया था। 21 तक ऑनलाइन दस्तावेज जांचे जाएंगे और 20 से 23 तक विद्यार्थी दूसरी मेरिट लिस्ट के तहत फीस जमा करवाकर अपनी सीट पक्की कर सकेंगे।
-भूपेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी आईटीआई अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed