{"_id":"5f89ff458ebc3e9bbc066200","slug":"education-ambala-news-knl47822326","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: कालेज में दाखिले के लिए फिर खुला पोर्टल, कोई भी विद्यार्थी कर सकता है आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: कालेज में दाखिले के लिए फिर खुला पोर्टल, कोई भी विद्यार्थी कर सकता है आवेदन
विज्ञापन
अंबाला। कालेजों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत भरा समाचार है। ऐसे विद्यार्थी जोकि पहले किसी कारण से ऑनलाइन आवेदन 24 सितंबर तक नहीं कर पाए थे या फिर पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट में किन्हीं कारणों से दाखिला नहीं हो पाया ऐसे सभी विद्यार्थियों को सरकार ने एक बार फिर आनलाइन आवेदन करने का मौका दिया है। विभाग ने शुक्रवार को आनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खोल दिया। अब विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
यह आवेदन प्रक्रिया 20 तक जारी रहेगी। 20 के बाद ऑनलाइन आवेदन नहीं किए जा सकेंगे। जिले के पांच राजकीय कालेजों में कुल 3030 सीटें थी इनमें से पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट में मात्र 1650 सीटें ही भर पाई जबकि 1380 खाली रह गई। सबसे ज्यादा सीटें भरने वाले कालेजों में छावनी में करीब 73 फीसद, शहजादपुर वुमन कालेज में करीब 72 फीसद सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। मतलब इन दोनों कॉलेजों में करीब 25 और 28 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। वहीं शहर के महिला कालेज में 67.5 प्रतिशत सीटें खाली हैं। इसी तरह नारायणगढ़ राजकीय कालेज में 67 प्रतिशत और साहा राजकीय कालेज में करीब 58 प्रतिशत सीटें रिक्त रह गई हैं।
यह है अब जिले के 5 राजकीय कॉलेजों में सीटों की स्थिति
राजकीय पीजी कॉलेज अंबाला छावनी में कुल 1100 सीटें हैं इनमें से अब 303 सीटें रिक्त हैं यहां पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट में 797 दाखिले हो चुके हैं। इसी तरह नारायणगढ़ पीजी कालेज में 830 सीटें थी और इनमें से 558 सीटें अब रिक्त हैं। मात्र 272 पर ही दाखिले हो सके। शहजादपुर के राजकीय महिला कॉलेज में 300 सीटों में से मात्र 84 सीटें खाली हैं और 216 पर दाखिला हो चुका है। जबकि साहा राजकीय कालेज में 480 सीटों में से अभी तक 278 सीटें खाली हैं मात्र 202 ही दाखिले हुए हैं। जबकि शहर के राजकीय महिला कालेज में कुल 320 में से 84 सीटें ही भर पाई और यहां अभी भी 236 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
अब यह जारी किया गया है दाखिले का शेड्यूल
20 तक विद्यार्थी आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 17 से 22 तक दस्तावेजों की आनलाइन वेरिफिकेशन होगी। 26 को पहली ओपन मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और 28 तक विद्यार्थी आनलाइन फीस जमा करवाकर अपनी सीट कंफर्म करा सकेंगे। बड़ी बात यह है कि इस बार जो मेरिट लिस्ट जारी होगी उसमें एससी, एसटी और बीसीए, बीसीबी या अन्य किसी को आरक्षित सीट नहीं मिलेगी क्योंकि सभी सीटें अब ओपन घोषित कर दी गई हैं।
किस कालेज में कोर्स के अनुसार खाली सीटों की स्थिति
गवर्नमेंट पीजी कालेज छावनी
बीए----100
बीकॉम---17
बीएससी नाम मेडिकल ----23
बीसीए-----10
बीएससी नान मेडिकल----27
बीबीए-----11
बीकाम कंप्यूटर एप्लीकेशन---37
बीए मास काम्यूनिकेशन----22
बीटीएम----56
इसी तरह नारायणगढ़ पीजी कालेज में बीए में 282, बीकाम में 112, बीएससी नान मेडिकल में 164 सीटें रिक्त हैं साहा राजकीय कालेज में बीए में 153, बीकाम में 111, बीएससी में 66 सीटें रिक्त हैं, शहजादपुर महिला कालेज में बीए में 40, बीकाम में 12 और बीएससी नॉन मेडिकल में 32 सीटें रिक्त हैं। शहर महिला कालेज में बीकाम में 83 और बीए में 73 सीटें रिक्त हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
दाखिले के लिए विद्यार्थी वहीं विकल्प भरें जिस हिसाब से सीटें रिक्त हैं। इसके अलावा अधिक से अधिक सब्जेक्ट कंबीनेशन आवेदन करें ताकि एक कंबीनेशन में सीटें भरने पर दूसरे कंबीनेशन से दाखिला हो सके। गवर्नमेंट पीजी कालेज में 53 सब्जेक्ट कंबीनेशन में से 30 सब्जेक्ट कंबीनेशन की ही सीटें रिक्त हैं। आनलाइन आवेदन के लिए एक ही बार पोर्टल खुलेगा। उसके लिए ओटीपी आएगा। एक बार च्वाइस लाक करने पर एडीट का विकल्प नहीं मिलेगा।
उच्चतर शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन पोर्टल ओपन कर दिया है। 20 तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 26 को पहली ऑनलाइन ओपन मेरिट लिस्ट जारी होगी। विद्यार्थी केवल एक बार ही अपना फार्म ओटीपी से आए लिंक के जरिए भर सकेंगे। इसके बाद एडिटिंग का मौका नहीं मिलेगा।
- एसपी गिरोत्रा, प्रिंसिपल राजकीय महिला कॉलेज शहजादपुर