{"_id":"5f553c448ebc3e54ea1b66f2","slug":"education-ambala-news-knl43339443","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 सरकारी 10 एडिड और 2 सेल्फ फाइनेंस कालेजों में दाखिले आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 सरकारी 10 एडिड और 2 सेल्फ फाइनेंस कालेजों में दाखिले आज से शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। 12वीं पास कर कॉलेज में जाने के इच्छुक विद्यार्थियों का इंतजार अब जल्द खत्म हो जाएगा। हरियाणा हायर एजुकेशन ने सत्र 2020-21 में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक जिले के 5 राजकीय और 9 सरकारी सहायता प्राप्त कालेजों के अलावा 2 सेल्फ फाइनेंस कालेजों में दाखिले के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेंगे। इनमें सबसे ज्यादा दाखिले के लिए घमासान अंबाला छावनी के गवर्नमेंट पीजी कालेज में करनी पड़ेगी क्योंकि यहां सबसे ज्यादा कोर्स के साथ दाखिला लेने की होड़ भी सबसे ज्यादा रहती है। हालांकि गवर्नमेंट पीजी कालेज जिले का सबसे पुरानी राजकीय कॉलेज भी नहीं है लेकिन यहां की सुविधा और सबसे ज्यादा स्टाफ के अलावा पहुंच आसान होने से हर कोई इस कॉलेज में दाखिला लेना चाहता है। इसी तरह एडिड कालेजों में एसडी कालेज में भी दाखिले की होड़ रहती है।
जानिए जिले के किस राजकीय कालेज की कब हुई थी स्थापना
कालेज का नाम स्थापना वर्ष
गवर्नमेंट पीजी कालेज नारायणगढ़ 1981
गवर्नमेंट पीजी कालेज अंबाला छावनी 1997
गवर्नमेंट कालेज साहा 2006
गवर्नमेंट वूमन कालेज अंबाला शहर 2012
गवर्नमेंट वूमन कालेज शहजादपुर 2018
यह हैं जिले के एडिड और सेल्फ फाइनेंस डिग्री कालेज
जीएमएन कॉलेज अंबाला छावनी, डीएवी कालेज नन्यौला, डीएवी कालेज लाहौर अंबाला शहर, एमपीएन कॉलेज मुलाना, आर्य गर्ल्स कालेज अंबाला कैंट, एसडी कालेज अंबाला कैंट, संत मोहन सिंह खलासा लबाना गर्ल्स कालेज बराड़ा, एसए जैन पीजी कालेज अंबाला सिटी, एमडीएसडी गर्ल्स कालेज अंबाला शहर एडिड कालेज हैं जबकि देव समाज गर्ल्स कालेज और श्री गुरू हरकृष्ण खालसा कालेज सेल्फ फाइनेंस कालेज हैं।
6 अक्टूबर से कक्षाएं शुरू करने का शेड्यूल
शेड्यूल के मुताबिक 7 सितंबर से 21 तक आनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। 22 से 25 के बीच दस्तावेज वेरिफिकेशन और मेरिट लिस्ट तैयार होगी। 26 को पहली मेरिट लिस्ट कालेजों में चस्पा की जाएगी। इसी लिस्ट के मुताबिक 26 से 29 तक फीस जमा करवाई जा सकेगी। 30 को खाली सीटों पर दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। एक से 5 अक्टूबर तक फीस जमा होगी। जबकि इसी शेड्यूल के मुताबिक 6 अक्टूबर से कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
मेरिट में बने रहना है तो यह दस्तावेज लगाना न भूलें
विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक नेशनल टेलेंट अवार्ड जोकि एनसीईआरटी से जारी हो उसके, 12वीं के विद्यार्थी जिन्होंने कामर्स से परीक्षा पास की है और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में दाखिला लेना चाहते हैं, एनसीसी कैडेट्स जिनके पास बी सर्टिफिकेट है, भारत स्काउट एंड गाइड सर्टिफिकेट जोकि भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी हो, खेल सर्टिफिकेट जिसमें राज्य, राष्ट्र व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई पॉजिशन ली हो प्रत्येक के आधार पर 5 अंक और अधिकतम 10 अंक की वेटेज दी जा सकती है। ऐसे में विद्यार्थी यदि उनके पास यह दस्तावेज हैं तो जरूर साथ लगाएं और इनका उल्लेख दाखिला फार्म में जरूर करें। इसी तरह यदि बच्चा ग्रामीण क्षेत्र से 12वीं पास है तो भी उसे 5 नंबर देने का प्रावधान रखा गया है।
इन दस्तावेज को करवाएं स्कैन
आनलाइन दाखिले में हिस्सा लेने के लिए स्कैन की गई फोटो, स्कैन किए गए हस्ताक्षर, 10वीं और 12वीं की स्कैन की गई डीएमसी, यदि हरियाणा बोर्ड से बाहर का विद्यार्थी है तो माइग्रेशन सर्टिफिकेट्स, स्कैन चरित्र प्रमाण पत्र, हरियाणा आवासीय प्रमाण पत्र यदि जरूरत है तो, आय का प्रमाण पत्र आर्थिक कमजोर वर्ग के तहत आवेदन करने के लिए, इसी तरह बीसी, एससी सर्टिफिकेट के स्कैन कापी पास होने अनिवार्य हैं। इसके अलावा यदि एजुकेशन के बीच में कोई गैप है तो गैप वर्ष का सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य है।
इस बात का रखें ध्यान वरना पड़ेगा पछताना
दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन करते हुए ध्यान रखें कि आप एक साथ 5 कालेजों में 5 अलग-अलग कोर्स में आवेदन कर सकते हैं। लेकिन यह ध्यान रहे कि इनमें से आप सबसे पहले जिस कालेज को उपयोगिता देंगे सबसे पहले उसी में दाखिला लिस्ट में आपका नाम आएगा। इसीलिए कॉलेज और कोर्स का चयन करते हुए यह बात ध्यान में रखें।
केवल आनलाइन ही जमा करवा सकते हैं फीस
विभाग ने अपने शेड्यूल में यह भी साफ किया है कि जिन विद्यार्थियों का मेरिट लिस्ट में नाम आएगा वह उसके बाद केवल और केवल आनलाइन माध्यम से ही फीस जमा करवा सकेंगे। आफ लाइन मोड़ से फीस नहीं ली जा सकती।