{"_id":"671440bb621288de82003ee7","slug":"due-to-the-cold-weather-the-heat-of-dengue-has-increased-ambala-news-c-36-1-ame1006-131365-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मौसम में ठंडक से डेंगू में गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मौसम में ठंडक से डेंगू में गर्मी
विज्ञापन
डेंगू को लेकर हुई बैठक में पहुंचे स्वास्थ्य अधिकारी।
अंबाला सिटी। लगातार बदलते मौसम के कारण डेंगू का ग्राफ भी ऊपर जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन दिनों मौसम में ठंडक पहले से अधिक हो गई है। इसलिए डेंगू के मच्छरों की तादाद में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।जिन क्षेत्रों में नमी और गंदगी अधिक है वहां पर डेंगू का मच्छर अधिक पनप रहा है।
विभाग के आकंड़ों को देखें तो अभी तक 32 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। रोजाना विभाग की ओर से मरीजों की विशेष जांच भी हो रही है। रोजाना विभाग 70 से 80 जांच कर रहा है। वहीं, अभी तक 200 से अधिक लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस दिया है।
दूसरी तरफ अंबाला छावनी हो या अंबाला शहर दोनों ही स्थानों पर फॉगिंग शुरू नहीं हुई है। इस कारण से डेंगू के मामले और बढ़ने की संभावना नजर आ रही है। डेंगू की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग का कार्य तेजी से किया है इस कारण से डेंगू के मरीजों को ट्रेस करने की विभाग को सफलता मिल रही है।
विज्ञापन
अधिकारियों को दिए निर्देश
बढ़ते डेंगू के मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों के अधिकारियों को निर्देश देने शुरू कर दिए है। शुक्रवार को भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीएचसी स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में इन दिनों होने वाली बीमारियाें पर गंभीरता से नजर रखने के निर्देश दिए गए। विभाग आने वाले दिनों में हर पीएचसी स्तर पर इसी प्रकार अधिकारियों को निर्देश देगा।
विभाग ने बढ़ाई जांच
डेंगू पर नियंत्रण करने के लिए विभाग अब लगाता जांच बढ़ा रहा है। रोजाना सैंकड़ों मरीजों के एलाइसा टेस्ट किए जा रहे हैं। इसके साथ ही बुखार के मरीजों की भी विशेष तौर पर जांच करवाई जा रही है। जांच बढ़ाने के बाद से ही रोजाना मरीज सामने आ रहे हैं।
दीपावली तक बरतें अधिक सावधानी
डॉ. सुनील हरि ने बताया कि इन दिनों मौसम डेंगू के मच्छर के अनुसार होता है। इसलिए इन दिनों में खतरा अधिक बना रहता है। इसलिए अगले 15 से 20 दिनों तक सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। डेंगू की शुरुआत बुखार और कमजोरी से होती है। शुरू में लक्षण सामने नहीं आते। इसलिए जब भी बुखार हो तो तुरंत अपना उपचार करवाएं।
वर्जन
विभाग लगातार डेंगू के मामलों पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों को भी निर्देश दिए जा रहे हैं। जांच में तेजी लाई गई है। डेंगू से बचने के लिए इन दिनों सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
-डाॅ. सुनील हरि, महामारी नियंत्रक स्वास्थ्य विभाग, अंबाला।