{"_id":"694301b0c8194bcded0c99c8","slug":"due-to-fog-13-long-route-roadways-buses-were-delayed-causing-inconvenience-to-passengers-ambala-news-c-36-1-sknl1003-154814-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: धुंध के चलते रोडवेज की लंबे रूट की 13 बसें देरी से पहुंचीं, यात्री हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: धुंध के चलते रोडवेज की लंबे रूट की 13 बसें देरी से पहुंचीं, यात्री हो रहे परेशान
Thu, 18 Dec 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
अंबाला छावनी बस स्टैंड पर छाया कोहरा और बसों की इंतजार करते यात्री। संवाद
अंबाला। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनाें की रफ्तार धीमी हो गई है। जिसके चलते वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ी चलानी पड़ रही है। इसका असर अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग, अंबाला- अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग, अंबाला- हिसार राजमार्ग, अंबाला- जगाधरी राजमार्ग पर देखने को मिल रहा है। बुधवार को इन रूटों की 13 बसें अपने समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सकीं। कोई एक घंटे तो कोई तीन घंटे की देरी से पहुंची। इसके कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देरी से पहुंचने वाली बसों में दिल्ली पटियाला रूट की दो, पटियाला से दिल्ली से जाने वाली एक, हिसार जाने वाली तीन, सिरसा जाने वाली एक, हांसी के लिए दो बसें धुंध के चलते देरी से पहुंच रही हैं।
चालकों को आ रही बस चलाने में चुनौती
कोहरे के चलते रोडवेज चालकों को चुनौती तो यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज चालक फॉग लाइट और सफेद पट्टी के सहारे बसों को चला रहे हैं। दिल्ली-चंडीगढ़, दिल्ली- जालंधर, दिल्ली- पटियाला, दिल्ली- लुधियाना सहित लंबे मार्ग की बसें एक से दो घंटे की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच रही हैं।
केस 1-- -- लखनऊ जाने में तीन घंटे अधिक लग रहा समय
रोडवेज चालक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह अंबाला कैंट से लखनऊ मार्ग पर बस का संचालन करते हैं। उन्हें लखनऊ जाने में 13 घंटे का समय लगता है। लेकिन अब कोहरे में दो से तीन घंटे अधिक लग रहे हैं। राजमार्ग पर कोहरे में सामने कुछ भी नजर नहीं आता वह राजमार्ग के बीच में लगी सफेद पट्टी को देखकर बस को चलाते हैं वह बस की स्पीड 20 से 30 तक रखते हैं। जहां पर सफेद पट्टी गायब होती है वहां कई बार रास्ते में बस रोकनी पड़ती है।
विज्ञापन
केस 2-- -- -
बस धीमे चलाओ तो सवारियां टोकने लगती हैं
रोडवेज चालक नवीन ने बताया कि वह अंबाला- दिल्ली- पटियाला मार्ग पर वातानुकूलित बस का संचालन करते हैं वह अंबाला सिटी से सुबह पांच बसे बस लेकर रवाना होते हैं। सुबह दस बजे दिल्ली और शाम चार बजे तक पटियाला पहुंच जाते हैं, लेकिन इन दिनों कोहरे को देखते हुए वह शाम छह बजे पटियाला पहुंच रहे हैं। कोहरे में बस की गति का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। कई बार बस में धीरे चल रही बस को देखकर सवारी झगड़ा करने लगती है कि हम लेट हो रहे हैं।
कोहरे को देखते हुए बसों में फॉग लाइटें लगवा दी गई हैं। चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह कोहरे में नियमों को पालन कर बसों को चलाएं।
- अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
चालकों को आ रही बस चलाने में चुनौती
कोहरे के चलते रोडवेज चालकों को चुनौती तो यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज चालक फॉग लाइट और सफेद पट्टी के सहारे बसों को चला रहे हैं। दिल्ली-चंडीगढ़, दिल्ली- जालंधर, दिल्ली- पटियाला, दिल्ली- लुधियाना सहित लंबे मार्ग की बसें एक से दो घंटे की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
केस 1
रोडवेज चालक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह अंबाला कैंट से लखनऊ मार्ग पर बस का संचालन करते हैं। उन्हें लखनऊ जाने में 13 घंटे का समय लगता है। लेकिन अब कोहरे में दो से तीन घंटे अधिक लग रहे हैं। राजमार्ग पर कोहरे में सामने कुछ भी नजर नहीं आता वह राजमार्ग के बीच में लगी सफेद पट्टी को देखकर बस को चलाते हैं वह बस की स्पीड 20 से 30 तक रखते हैं। जहां पर सफेद पट्टी गायब होती है वहां कई बार रास्ते में बस रोकनी पड़ती है।
विज्ञापन
केस 2