फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Due to enmity, attacked with sticks and rods, five injured

रंजिश के चलते किया डंडों-रॉड से हमला, पांच घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Due to enmity, attacked with sticks and rods, five injured
बराड़ा। रंजिश के चलते भतीजों ने चाचा के परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। हमलावरों ने सभी के सिर पर वार किया। बराड़ा पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

असरफ अली निवासी गांव बराड़ा ने बताया कि उसके पास तीन बच्चे हैं। इनमें दो लड़कियां शमा व गुलिस्तां और एक लड़का अरसद अली है। शिकायत के अनुसार रविवार रात करीब साढ़े दस बजे अचानक उसके भाई के लड़के लियाकत अली, नसीम खान, जावेद उर्फ गोनी, साजवान व राजू वासी गांव थम्बड उसके घर आ गए। घर आते ही सभी ने उसके परिवार पर डंडों व लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। हमले में असरफ अली, उसकी बेटी गुलिस्तां, दुसरी बेटी शमां, बेटा अरशद अली व पत्नी फिरदोष घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एमएम अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed