फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   DSP Anil Kumar will get President's Medal for Meritorious Services

डीएसपी अनिल कुमार को मिलेगा सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
DSP Anil Kumar will get President's Medal for Meritorious Services
नारायणगढ़। हरियाणा के जिन 14 पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा, उनमें नारायणगढ़ के डीएसपी अनिल कुमार भी शामिल हैं। उन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा। डीएसपी अनिल कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की समस्याओं को सुन उन्हें न्याय दिलवाने के लिए सदैव प्रयासरत रहें हैं। इसी कारण है कि उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि डीएसपी अनिल कुमार के पिता स्वर्गीय दीपचंद भी हरियाणा पुलिस में डीएसपी थे। डीएसपी अनिल ने रायपुररानी से दसवीं पास करने के बाद 1992 से नारायणगढ़ कॉलेज से बीए की। वे 19 जनवरी 1994 को बतौर एएसआई हरियाणा पुलिस में सेवा में आए। वहीं पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल ने पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह समस्त पुलिस बल के लिए गर्व का क्षण है कि हमारे 14 अधिकारियों को इन महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed