फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dry and wet waste are not being separated, the agency also has shortage of vehicles.

Ambala News: सूखा-गीला कचरा नहीं कर रहे अलग, एजेंसी के पास वाहनों का भी टोटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Dry and wet waste are not being separated, the agency also has shortage of vehicles.
अंबाला सिटी। शहर में घर-घर से कूड़ा उठाने का कार्य एक निजी एजेंसी को दिया गया हैं। एजेंसी के ये कर्मचारी रेहड़ी व ऑटो रिक्शा के माध्यम से कूड़ा उठाने के बाद उसे टिप्पर में भरकर पृथक्करण के लिए ले जा रहे हैं। एजेंसी के पास कर्मचारियों और वाहनों की कमी है।
विज्ञापन

एजेंसी के करीब 275 कर्मचारी इस कार्य में जुटे हैं। ये कर्मचारी रिक्शा-रेहड़ी व ऑटो में सूखा और गीला कचरा घर से ही अलग-अलग कर ले जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार शहर में करीब 3 लाख 51 हजार 695 की जनसंख्या है। सभी 20 वार्डों में एजेंसी 70 हजार घर व 9 हजार 953 वाणिज्यक स्थानों से रोजाना कूड़ा उठाती है। निगम की ओर से पूजा कंसुलेशन को दो वर्ष के लिए ठेका दिया गया है।
विज्ञापन

ये एजेंसी ही घर-घर से कूड़ा उठाने से लेकर एकत्रित करने, ट्रांसपोर्ट, प्रोसेसिंग व वेस्ट को डिस्पोज ऑफ करती है। शहर में एस्टीमेट के हिसाब से एजेंसी के पास ऑटो टिपर, डुंपर प्लेसर, अर्थमूविंग की कमी है। अभी एजेंसी के पास करीब 54 ऑटो टिप्पर, रिक्शा-रेहड़ी 100, डुंपर प्लेसर 3, रिफ्यूज कॉपेक्टर तीन, पॉकलेन एक, ट्रैक्टर-ट्रॉली 11, ट्रैक्टर डोजर दो, अर्थमूविंग एक है। एस्टीमेट के हिसाब से एजेंसी के पास संसाधन की कमी भी है, हालांकि कई संसाधन एजेंसी के पास एस्टीमेट से ज्यादा भी हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed