फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   drunkard clerk caught in municipal corporation ambala

नगर निगम में नशे में काम करता मिला क्लर्क, सस्पेंड

Sat, 30 Jan 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Sat, 30 Jan 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
drunkard clerk caught in municipal corporation ambala

म्यूनिसिपल कारपोरेशन, अंबाला में शुक्रवार को एसडीएम कैप्टन शक्ति सिंह ने एक कर्मचारी को शराब के नशे में काम करते हुए पकड़ा। जिसे तुरंत सुरक्षा कर्मियों के हवाले करते हुए एसडीएम ने उक्त कर्मचारी का मेडिकल चेकअप करवाने के आदेश दे दिए। उधर, म्यूनिसिपल कारपोरेशन अंबाला के कमिश्नर ने संबंधित कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है।

इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम सीधे जन्म मृत्यु विभाग के कमरे में पहुंचे और उन्होंने ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी को चैक किया तो उन्हें वह शराब के नशे में मिला। इसके बाद उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को संबंधित क्लर्क का नागरिक अस्पताल से मेडिकल करवाने की हिदायत दी। पत्रकारों से बात करते हुए एसडीएम कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि किसी ने उपायुक्त अशोक सांगवान को इस बात की जानकारी दी थी कि जन्म मृत्यु विभाग में तैनात क्लर्क ड्यूटी के समय भी शराब पीकर रखता है जिससे काम करवाने में काफी दिक्कत होती है।

विज्ञापन

लिपिक को किया सस्पेंड

नगर निगम में ड्यूटी के दौरान शराब पीने की शिकायत पर निगम के आयुक्त अजय सिंह तोमर ने जन्म-मृत्य प्रमाणपत्र के लिपिक कुलदीप वालिया को निलंबित कर दिया है। तोमर ने बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई थी कि यह कर्मचारी शराब पीकर सीट पर बैठा हुआ है। शिकायत के आधार पर कर्मचारी की चिकित्सा जांच कराई गई और उसे निलंबित कर दिया गया है। कर्मचारी के विरुद्ध ड्यूटी के दौरान शराब पीने व अनुशासनहीनता करने के लिए आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed