{"_id":"62b77b8c24ec64761a1b6118","slug":"drug-smuggling-accused-arrested-ambala-news-knl1126632194","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की तस्करी का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की तस्करी का आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने थाना शहजादपुर में दर्ज नशीली गोलियां और कैप्सूल की तस्करी के आरोपी सुरेंद्र कुमार निवासी गांव लाहड़पुर थाना साढौरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है।
थाना शहजादपुर पुलिस के मुताबिक 22 जून को उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नशीली गोलियों व नशीले कैप्सूल की तस्करी का कार्य करता है। इस पर पुलिस ने हनुमान मंदिर गांव कक्कड़माजरा के पास नाकाबंदी कर दी। इस दौरान एक युवक की तलाशी लेने पर उससे 2535 नशीली गोलियां और 648 कैप्सूल बरामद हुए थे। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान जयकर्ण निवासी गांव कक्कड़माजरा के रूप में हुई थी। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह यह कैप्सूल और गोलियां आरोपी सुरेंद्र कुमार निवासी गांव लाहड़पुर थाना साढौरा जिला यमुनानगर से खरीद कर लाता था। इसके बाद आरोपी सुरेंद्र को भी यमुनानगर से गिरफ्तार कर लिया गया।
---------------------------