{"_id":"696549b1145a22d61e09eccb","slug":"drug-smuggler-arrested-with-heroin-ambala-news-c-36-1-amb1002-156269-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
Tue, 13 Jan 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
बराड़ा। एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बराड़ा गांव निवासी रिफायत खान उर्फ निशु को गिरफ्तार किया है। एएनसी निरीक्षक ऋषि पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अधोया चौक के पास नाकाबंदी कर पैदल आ रहे आरोपी को दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से 24 ग्राम 05 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की सप्लाई के लिए इस मार्ग का उपयोग करेगा। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर भेजा है। निरीक्षक ऋषि पाल के अनुसार रिमांड के दौरान पूछताछ कर नशे के मुख्य सप्लायरों और नेटवर्क का पता लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन