फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drinking Hand Sanitizer

नशा करने के लिए पीता रहा सैनिटाइजर, हवालाती की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Drinking Hand Sanitizer
अंबाला सिटी। नशे के चक्कर में लगातार सैनिटाइजर पी रहे हवालाती अजय की मौत हो गई। हिप्र के सोलन का मृतक सेंट्रल जेल में डकैती के केस में बंद था। सोमवार देर शाम की इस घटना में हालत बिगड़ने पर उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तमाम प्रयासों के उसे बचाया नहीं जा सका। उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार मजिस्ट्रेट के समक्ष वीडियोग्राफी में उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिवार के देर रात आने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार अजय की जमानत नहीं हो रही थी। सुबह उसने तबीयत बिगड़ने की शिकायत की तो जेल के अस्पताल में उसे दवा दी गई। सेहत नहीं सुधरने पर उसे सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बैरक में बंद दूसरे बंदी ने बताया कि वह लगातार तीन दिन से सैनिटाइजर पी रहा था। यह सामान उसने हाथ साफ करने की कहकर कैंटीन से खरीदा था। सोमवार को दो सैनिटाइजर पीने से उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया था। जेल अधीक्षक लखबीर सिंह के अनुसार साथी बंदी से पता चला है कि उसने लगातार दो दिन सैनिटाइजर पिया है। लेकिन इलाज के दौरान किसी डॉक्टर को यह नहीं बताया। शायद यही उसकी मौत का कारण रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed