फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drains outside the bus stand are blocked, dirt is spreading on the road.

Ambala News: बस अड्डे के बाहर नालियां जाम, सड़क पर फैल रही गंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Drains outside the bus stand are blocked, dirt is spreading on the road.
अंबाला छावनी बस अड्डे के बाहर गंदगी से अटी नाली। संवाद
- व्यापारियों ने कहा- अवैध थड़े हटाकर नालियां साफ कराए प्रशासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी बस अड्डे के बाहर मुख्य नालियां ब्लॉक हैं। इससे गंदा पानी ओवरफ्लो हो रहा है। इसका एक बड़ा कारण अतिक्रमण है। कई दुकानदारों ने नाली के ऊपर पक्के थड़े बना दिए हैं। इससे सफाई नामुमकिन हो गई है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से कोई सफाई कर्मचारी यहां नहीं आया। बस अड्डे के गेट नंबर एक और दो के बीच रेहड़ी-फड़ी संचालक खुद ही नालियां साफ करने को मजबूर हैं।
वहीं, फल और सब्जी विक्रेता दुकान बंद करते समय बचा हुआ कचरा और सड़ी-गली सब्जियां नाली में फेंक देते हैं। इससे नाली गंदगी से अटी रहती है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध थड़े हटाकर नालियों की सफाई कराई जाए। नगर परिषद अंबाला सदर के सफाई निरीक्षक गौरव ने कहा कि नगर परिषद की ओर से समय-समय पर सफाई करवाई जाती है, बस अड्डे के पास जहां भी नाली ब्लॉक है, वहां भी सफाई करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

खुद करनी पड़ रही नाले की सफाई
राजकुमार ने बताया कि वह पिछले 20 साल से चाय की रेहड़ी लगा रहे हैं। उनकी रेहड़ी के पास नाली है। यह नाली ब्लॉक पड़ी है। सप्ताह में दो से तीन बार वह खुद नाली साफ करते हैं और गंदगी निकालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले के ऊपर बनाए थड़े
पप्पू ने बताया कि कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे नाली के ऊपर थड़े बना लिए हैं। इससे पानी की निकासी नहीं हो रही है। इस कारण गेट नंबर एक के पास नाली में पानी भरा हो रहा है और बाहर निकल रहा है।
नहीं आते सफाई कर्मचारी
रामकरण ने बताया कि वह पिछले 15 साल से भटूरे की रेहड़ी लगाते हैं। काफी समय हो गया है सफाई कर्मचारियों को यहां से सफाई किए हुए। नाली गंदगी से अटी हुई है। उन्होंने नाली साफ करने के लिए अलग से झाड़ू रखा हुआ है।

फल और सब्जी वाले गिराते हैं गंदगी
बलबीर चंद ने बताया कि यहां फल और सब्जी रेहड़ी फड़ी संचालक रात के समय गंदगी गिराते हैं। वहीं, कई बार तेज हवा के कारण भी गंदगी उड़कर नाली में जमा होती है। इस कारण नाली अधिकांश समय बंद ही रहती है।

अंबाला छावनी बस अड्डे के बाहर गंदगी से अटी नाली। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे के बाहर गंदगी से अटी नाली। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे के बाहर गंदगी से अटी नाली। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे के बाहर गंदगी से अटी नाली। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे के बाहर गंदगी से अटी नाली। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे के बाहर गंदगी से अटी नाली। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे के बाहर गंदगी से अटी नाली। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे के बाहर गंदगी से अटी नाली। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे के बाहर गंदगी से अटी नाली। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे के बाहर गंदगी से अटी नाली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed